न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना का खौफनाक चेहरा, इस शहर में हर 2 म‍िनट में एक व्‍यक्‍त‍ि हो रहा है संक्रमित

राजस्थान में मंगलवार को कोरोना के 5 हजार 528 नए केस मिले हैं। 28 लोगों की मौत भी हुई है। यह अब तक एक दिन में हुई मौतों की सबसे ज्यादा संख्या है। रा

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 14 Apr 2021 10:45:14

कोरोना का खौफनाक चेहरा, इस शहर में हर 2 म‍िनट में एक व्‍यक्‍त‍ि हो रहा है संक्रमित

राजस्थान में मंगलवार को कोरोना के 5 हजार 528 नए केस मिले हैं। 28 लोगों की मौत भी हुई है। यह अब तक एक दिन में हुई मौतों की सबसे ज्यादा संख्या है। राजस्थान में मंगलवार को जिलेवार कोरोना केसों की बात करें तो जोधपुर में 770, उदयपुर 729, कोटा 616, अजमेर 239, पाली 206 और डूंगरपुर में 201 नए मरीज मिले हैं। इनके अलावा अलवर, बारां, भीलवाड़ा, बीकानेर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, सिरोही और टोंक में कोरोना केसों की संख्या 100 के पार गई है।

जोधपुर में 4 मरीजो की मौत भी हुई। जोधपुर में हालात यह है कि शहर में हर दो मिनट में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव होने लगा है। जोधपुर आईआईटी में एक के बाद एक 74 कोरोना पॉजिटिव स्टूडेंट्स की संख्या आने के बाद अब शहर के राजपुरोहित समाज के हॉस्टल में भी कोरोना विस्फोट सामने आया है। राजपुरोहित समाज के हॉस्टल में रहने वाले 22 स्टूडेंट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। हॉस्टल में कोरोना विस्फोट होने के बाद हॉस्टल को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। साथ ही सभी 22 स्टूडेंट को हॉस्टल में ही आइसोलेट किया गया है।

रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी

जोधपुर शहर में जहां कोरोना वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो होने का मामला अभी खत्म ही नहीं हुआ कि कोरोना के गंभीर मरीजों के लिए रामबाण दवा साबित हुए इंजेक्शन रेमडेसिविर की कमी होने लगी है। बाजार में यह इंजेक्शन उपलब्ध नहीं है। सिर्फ सरकारी अस्पतालों में ही यह इंजेक्शन मिल रहा है, लेकिन सरकारी अस्पतालों में भी धीरे धीरे इंजेक्शन की कमी होने लगी है।

जयपुर में रिकॉर्डतोड़ 989 मरीज मिले

जयपुर में मंगलवार को संक्रमित केसों की संख्या 900 के पार पहुंच गई। इस बीच जयपुर में कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए कलेक्टर अंतर सिंह नेहरा ने मंगलवार को शहर के तमाम धर्म गुरुओं की बैठक बुलाकर उनसे 30 अप्रैल तक धार्मिक स्थलों को बंद करने का आग्रह किया, लेकिन कोई सहमति नहीं बन पाई। अधिकतर धर्मगुरु धार्मिक स्थलों को बंद करने के पक्ष में नजर नहीं आए। कुछ प्रशासन के सहयोग करने की बात कहते रहे तो कुछ धर्मगुरुओं ने एक सिस्टम बनाकर धर्मिक स्थलों को खुले रखने की बात कही। धर्मगुरुओं का कहना है कि एक निश्चित गाइडलाइन धार्मिक स्थलों के लिए जारी कर दी जाए, जिसमें प्रतिदिन आने वाले भक्तों की संख्या भी शामिल हो। राजस्थान में कोरोना के 59 हजार 209 सैंपल लिए, जिसमें से हर 11वां सैंपल पॉजिटिव आया है। राज्य में अब तक कुल 3 लाख 75 हजार 92 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 2 हजार 979 लोगों की मौत हो गई। इस बीमारी से अब तक कुल 3 लाख 31 हजार 423 मरीज ठीक हो चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका में ट्रंप को मिला 100% टैरिफ का अधिकार!, हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स से पास हुआ रूस प्रतिबंध बिल, भारत-चीन पर बढ़ा दबाव
अमेरिका में ट्रंप को मिला 100% टैरिफ का अधिकार!, हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स से पास हुआ रूस प्रतिबंध बिल, भारत-चीन पर बढ़ा दबाव
अमेरिका के बाल्टीमोर में आधी रात गोलीबारी, चेरी हिल इलाके में एक व्यक्ति की मौत; पुलिस ने शुरू की जांच
अमेरिका के बाल्टीमोर में आधी रात गोलीबारी, चेरी हिल इलाके में एक व्यक्ति की मौत; पुलिस ने शुरू की जांच
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
कर्नाटक में तहसीलदार 50 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, 1 करोड़ नकद और एक एकड़ जमीन की थी मांग
कर्नाटक में तहसीलदार 50 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, 1 करोड़ नकद और एक एकड़ जमीन की थी मांग
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत