न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फिर दिल्ली पहुँचा राजस्थान कांग्रेस अंदरूनी कलह का मामला, पोस्टर्स में सचिन को मिली कम जगह

भाजपा इस बार कांग्रेस के मुकाबले थोड़ा कमजोर नजर आ रही है। कांग्रेसियों को चाहिए कि वे सभी मतभेदों और नाराजगी को छोड़कर एकसाथ मिलकर वोटरों को अपने पक्ष में करेंगे। लेकिन दो बडे़ नेताओं अशोक गहलोत और सचिन पायलट के समर्थक अभी भी एक-दूसरे की शिकायतें लेकर हाईकमान के पास दिल्ली पहुँच रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 14 Nov 2023 6:57:43

फिर दिल्ली पहुँचा राजस्थान कांग्रेस अंदरूनी कलह का मामला, पोस्टर्स में सचिन को मिली कम जगह

जयपुर। राजस्थान में आगामी 25 नवम्बर को नई विधानसभा के सदस्यों को चुनने के लिए मतदान होने जा रहा है। कांग्रेस और भाजपा की बराबरी पर टिका यह मुकाबला बड़ा रोचक नजर आ रहा है। भाजपा इस बार कांग्रेस के मुकाबले थोड़ा कमजोर नजर आ रही है। कांग्रेसियों को चाहिए कि वे सभी मतभेदों और नाराजगी को छोड़कर एकसाथ मिलकर वोटरों को अपने पक्ष में करेंगे। लेकिन दो बडे़ नेताओं अशोक गहलोत और सचिन पायलट के समर्थक अभी भी एक-दूसरे की शिकायतें लेकर हाईकमान के पास दिल्ली पहुँच रहे हैं।

राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की अंदरूनी कलह का मामला एक फिर दिल्ली पहुंचा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच जारी तनाव पार्टी के प्रचार सामग्री में भी दिखा है। पार्टी के ज्यादातर पोस्टर्स में सीएम अशोक गहलोत ही हैं। सचिन पायलट खेमे ने दिल्ली में पार्टी आलाकमान से शिकायत करते हुए कहा है कि राजस्थान के पार्टी पोस्टर्स में सचिन पायलट को बेहद कम जगह दी गई है, जबकि अधिकतर पोस्टर्स सीएम अशोक गहलोत के लगाए गए हैं।

सचिन खेमे ने कहा है कि सचिन पायलट को कांग्रेस का स्टार प्रचारक माना जाता है और उनकी अन्य राज्यों में भी डिमांड की जाती रही है। पायलट की मांग सभा के लिए 5 चुनावी राज्यों में हो रही है। इससे पहले सचिन पायलट, हिमाचल और दिल्ली चुनावों में भी डिमांड में थे, लेकिन खुद उनके राज्य राजस्थान में उनकी स्टार प्रचारक की भूमिका सिर्फ कागजों तक सीमित है। यहां तक कि पार्टी के प्रचार सामग्री में अशोक गहलोत ही हैं। इस बात की शिकायत पायलट के खेमे के जरिए दिल्ली दरबार तक पहुंच गई जिसके बाद कुछ जगहों पर सचिन भी दिखने शुरू हुए हैं।

तवज्जो न देने पर मुखर नजर आ रहा सचिन खेमा

2004 में 26 साल की उम्र में सचिन सांसद बने, फिर 2009 अजमेर से सांसद और 32 साल की उम्र में केंद्र सरकार में मंत्री बन गए थे। फिर 2013 में गहलोत के नेतृत्व में राजस्थान में पार्टी बुरी तरह हारी तो 36 साल की उम्र में सचिन को राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी मिली। 5 साल की मेहनत के बाद भी 2018 में सीएम की कुर्सी अशोक गहलोत को मिली तो अध्यक्ष के साथ डिप्टी सीएम सचिन पायलट बने। लेकिन बाद में तवज्जो न मिलने से नाराज पायलट ने गहलोत के खिलाफ बगावत कर दी। तब से गहलोत और सचिन में लगातार सियासी युद्ध चल रहा है। एक बार फिर सचिन खुद को तवज्जो न देने पर मुखर नजर आ रहे हैं। अब देखना ये है की गहलोत खेमा उनको प्रचार सामग्रियों पर कितनी तवज्जो देती है और सचिन कब तक चुप रहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट