न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: होली के रंग में रंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भरतपुर में की पूजा-अर्चना

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने होली के अवसर पर भरतपुर के पूंछरी में पूजा-अर्चना की, नगाड़ा बजाकर होली का आनंद लिया और जनता के साथ फूलों की होली खेली। पढ़ें पूरी खबर।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 13 Mar 2025 5:27:46

राजस्थान: होली के रंग में रंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भरतपुर में की पूजा-अर्चना

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने होली के पावन अवसर पर भरतपुर के पूंछरी पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। उन्होंने गिरिराज महाराज की तलहटी में स्थित मुकुट मुखारविंद और श्रीनाथजी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। अपने परिवार के साथ मुकुट मुखारविंद मंदिर में दुग्धाभिषेक किया, जहां मंदिर महंत ने उन्हें माला और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने सरीला जी मंदिर में पूजा कर बाल भोग ग्रहण किया।

नगाड़े की धुन पर झूमे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रीनाथ मंदिर परिसर में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं के होली मिलन समारोह में भी शिरकत की। इस दौरान बृज के कलाकारों ने मयूर नृत्य और बम रसिया की शानदार प्रस्तुतियां दीं। मुख्यमंत्री ने कलाकारों संग फूलों की होली खेली और बम (नगाड़ा) बजाकर होली का आनंद उठाया।

जनता संग खेली फूलों की होली

होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के साथ भी फूलों की होली खेली और उन्हें शुभकामनाएं दीं। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम भी मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास

किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार

SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे

‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी

तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये

'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें

सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका