न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CM अशोक गहलोत के सीने में दर्द के बाद की गई एंजियोप्लास्टी, लगाया गया एक स्‍टेंट

राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के सीने में उठे तेज दर्द के बाद जयपुर के SMS अस्पताल में एंजियोप्‍लास्‍टी की गई है, जिसके बाद उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 27 Aug 2021 5:09:42

CM अशोक गहलोत के सीने में दर्द के बाद की गई एंजियोप्लास्टी, लगाया गया एक स्‍टेंट

राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के सीने में उठे तेज दर्द के बाद जयपुर के SMS अस्पताल में एंजियोप्‍लास्‍टी की गई है, जिसके बाद उनकी हालत में सुधार हो रहा है। गहलोत की एक आर्टरी में 90% ब्लॉकेज पाया गया। उसके बाद गहलोत को एक स्‍टेंट (Stent) लगाया गया है। मेडिकल प्रोटोकॉल के तहत उन्‍हें 24 घंटों के लिए ऑब्‍जर्वेशन में रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित अन्‍य लोगों ने उनके जल्‍द स्वस्‍थ होने की कामना की है। उन्‍हें शुक्रवार को सीने में दर्द के बाद अस्‍पताल ले जाया गया था। एसएमएस के वरिष्ठ चिकित्सक उनके स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रखे हुए हैं।

SMS मेडिकल कॉलेज एवं अस्‍पताल के प्रिंसिपल डॉ। सुधीर भंडारी ने सीएम गहलोत के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी किया, जिसमें उन्‍होंने बताया कि एंजियोप्‍लास्‍टी सफल रही। उन्‍हें दो-तीन दिनों तक अस्‍पताल में रहने की सलाह दी गई है।

इससे पहले गहलोत ने खुद ट्वीट कर बताया कि कोविड के बाद मुझे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो रही थीं। कल से मेरे सीने में तेज दर्द हो रहा था। अभी एसएमएस अस्पताल में अपना सीटी एनजीओ करवाया है। एंजियोप्लास्टी की जाएगी। मुझे खुशी है कि मैं इसे एसएमएस अस्पताल में करवा रहा हूं। मैं ठीक हूं और जल्द ही वापस आऊंगा। आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं मेरे साथ हैं। उल्‍लेखनीय है कि राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत 29 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि मुख्यमंत्री के एक आर्टरी में 90 फीसदी ब्लॉकेज था। एंजियोप्लास्टी के बाद मुख्यमंत्री अब स्वस्थ हैं। कल रात से मुख्यमंत्री के सीने में दर्द हो रहा था। एसएमएस अस्पताल की कैथ लैब में उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है। डॉ दीपक माहेश्वरी और अन्य चिकित्सकों ने सीएम की एंजियोप्लास्टी की है। एंजियोप्लास्टी के बाद गहलोत को CCU में शिफ्ट किया गया है। एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ सुधीर भंडारी अशोक गहलोत के स्वास्थ्य को लेकर कुछ देर बाद बुलेटिन जारी करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल