न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: चूरू के रतननगर थाना क्षेत्र में नाकरासर और रामदेवरा के बीच गाय को बचाने में पलटी कार, 5 लोग घायल

राजस्थान के चूरू जिले में रतननगर थाना क्षेत्र में नाकरासर और रामदेवरा के बीच एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें गाय को बचाने की कोशिश में कार पलट गई। हादसे में 5 लोग घायल हो गए, जिनमें 30 वर्षीय पूनम देवी, उनके बच्चे, 65 वर्षीय धनाराम और कार चालक शामिल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Mon, 24 Mar 2025 5:01:31

राजस्थान: चूरू के रतननगर थाना क्षेत्र में नाकरासर और रामदेवरा के बीच गाय को बचाने में पलटी कार, 5 लोग घायल

राजस्थान के चूरू जिले में सोमवार दोपहर एक सड़क हादसा हुआ। रतननगर थाना क्षेत्र में नाकरासर और रामदेवरा के बीच एक कार सड़क पर अचानक आई गाय को बचाने की कोशिश में पलट गई। इस हादसे में कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों में 30 वर्षीय पूनम देवी, उनके दो बच्चे - 5 वर्षीय घनश्याम और 10 वर्षीय महिमा, 65 वर्षीय धनाराम और कार चालक 45 वर्षीय रामेश्वरलाल शामिल हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने सभी घायलों को तुरंत डीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में पूनम और उनकी बेटी महिमा की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, धनाराम चूरू में आंखों का इलाज कराने आए थे। वापसी के दौरान जसरासर स्टैंड पर पूनम अपने बच्चों के साथ मिली, जो तारानगर से एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रही थीं। पूनम ने कार चालक रामेश्वरलाल से उन्हें नाकरासर छोड़ने का आग्रह किया। रास्ते में अचानक गाय आ जाने से कार पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन अस्पताल पहुंचे। अस्पताल प्रशासन ने घटना की जानकारी पुलिस चौकी को भी दे दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना

खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग

मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात

'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल

दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी

यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा

रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं

क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी