न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: गाडराटा के पास ट्रक से भिड़ी कार, बारात से लौट रहे दो युवकों की मौत, सिरोही में भी 2 की गई जान

राजस्थान के झुंझुनू और सिरोही जिलों में हुए दो भीषण सड़क हादसों में चार युवकों की मौत, बारात से लौटते वक्त ट्रक और पिकअप से हुई टक्कर।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 06 May 2025 2:03:04

राजस्थान: गाडराटा के पास ट्रक से भिड़ी कार, बारात से लौट रहे दो युवकों की मौत, सिरोही में भी 2 की गई जान

झुंझुनू/सिरोही — मंगलवार की अलसुबह राजस्थान के झुंझुनू जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जब बबाई थाना क्षेत्र के गाडराटा के पास एक कार की ट्रक से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बारात से लौट रहे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, एक अन्य सड़क दुर्घटना में सिरोही जिले में भी दो युवकों की जान चली गई।

बबाई थानाधिकारी कैलाश चंद ने जानकारी दी कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि सक्षम (21) पुत्र पवन कुमार, राजेश (27) पुत्र सुरेंद्र (गोठ हाल चिड़ावा निवासी) और अंकित ओला, पुत्र राजेश ओला (पोटिया हाल पिलानी निवासी), बबाई थाना क्षेत्र के ढाणी बैचावाली में एक शादी समारोह से लौट रहे थे। सुबह लगभग 5 बजे गाडराटा के पास इनकी कार एक ट्रक से टकरा गई।

स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे तीनों युवकों को बाहर निकाला गया और तुरंत खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने सक्षम जांगिड़ को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल राजेश कुमार को जयपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई। तीसरे युवक अंकित ओला का प्राथमिक उपचार किया गया है। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पीड़ित परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए।

सिरोही में बाइक सवार युवकों को पिकअप ने मारी टक्कर, दो की मौत

सिरोही जिले के स्वरूपगंज थाना क्षेत्र में काछोली बोर्ड के पास एक और दर्दनाक हादसा हुआ, जहां सोमवार रात करीब 11 बजे एक तेज़ रफ्तार पिकअप ने पीछे से बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। स्वरूपगंज थानाधिकारी ने बताया कि दोनों युवक आबूरोड की तरफ जा रहे थे, तभी नेशनल हाईवे पर यह हादसा हो गया।

घायलों को तुरंत स्वरूपगंज के राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान ईश्वर मेघवाल, पुत्र वेलाराम मेघवाल और अवनीश खान, पुत्र यासीन खान के रूप में की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?