न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Rajasthan Budget 2025: आज से शुरू होगा राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र, इन मुद्दों पर सदन में हंगामे की संभावना

राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत आज, 31 जनवरी, सुबह 11 बजे राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। सदन में 19 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Fri, 31 Jan 2025 8:59:15

Rajasthan Budget 2025: आज से शुरू होगा राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र, इन मुद्दों पर सदन में हंगामे की संभावना

राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत आज, 31 जनवरी, सुबह 11 बजे राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। सदन में 19 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा, जिसे वित्त मंत्री डॉ. दीया कुमारी अपने दूसरे पूर्ण बजट के रूप में प्रस्तुत करेंगी। इस सत्र में सरकार कई महत्वपूर्ण बिल लाने की योजना बना रही है, और बजट सत्र में हंगामे की संभावना जताई जा रही है। हाल ही में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने जिले रद्द करने, स्कूल बंद करने सहित अन्य मुद्दों पर सदन में विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी थी।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार के जनविरोधी फैसलों का विरोध किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान किसी तरह का हंगामा नहीं होगा, लेकिन पिछली सरकार की योजनाओं को बंद करने के निर्णय और सरकार के जनविरोधी फैसलों का विरोध किया जाएगा।

मुकेश भाकर की निलंबन वापसी पर लाया जाएगा प्रस्ताव

कांग्रेस ने वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी है। इसके अलावा सदन के भीतर विपक्ष की पुरजोर मौजूदगी रहे, इसे भी सुनिश्चित किया जाएगा। राज्य में कानून व्यवस्था, किसानों को समर्थन मूल्य सहित कई मुद्दों विपक्ष सत्ता पक्ष को घेरने की रणनीति बना रहा है। कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर के निलंबन को वापस लेने के प्रस्ताव को लेकर जूली ने कहा कि इसे लेकर सकारात्मक चर्चा हो गई है। संभवत: राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सदन में प्रस्ताव रखा जाए।

नए विधायकों को बोलने का मिलेगा मौका- CM

सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री ने विधायकों से विधानसभा में अपनी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने समेत कई मुद्दों पर निर्देश दिए। सदन में सरकार के निर्णयों को मजबूती से रखने, विधानसभा के नियम-प्रक्रियाओं का समुचित अध्ययन सहित विभिन्न बिन्दुओं पर भी चर्चा की। सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि नए विधायकों को सदन में पूरा मौका मिले और सीनियर विधायकों के अनुभव का उपयोग करते हुए सदन की स्वस्थ परम्पराएं कायम रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी