न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: 7 और सीटों पर बसपा ने उतारे अपने प्रत्याशी, पैर जमाने की कोशिश में मायावती

बसपा ने नागौर में ज्योति मिर्धा और हनुमान बेनीवाल के सामने गजेंद्र सिंह राठौड़ को रण में उतारा है। गौरतलब है कि बसपा लोकसभा चुनाव के लिए अब तक कुल 12 प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 27 Mar 2024 12:34:02

राजस्थान: 7 और सीटों पर बसपा ने उतारे अपने प्रत्याशी, पैर जमाने की कोशिश में मायावती

जयपुर। राजस्थान लोकसभा चुनाव में जहाँ भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी जंग नजर आ रही है, वहीं मायावती की बहुजन समाज पार्टी अब इस जंग को त्रिकोणात्मक स्तर पर ले जाने की तैयारी में है। राजस्थान में बसपा ने अपने प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी की है। इस नई सूची में बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने सात प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। बसपा ने नागौर में ज्योति मिर्धा और हनुमान बेनीवाल के सामने गजेंद्र सिंह राठौड़ को रण में उतारा है। गौरतलब है कि बसपा लोकसभा चुनाव के लिए अब तक कुल 12 प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। इनमें से 11 प्रत्याशी पहले चरण के लिए उतारे गए हैं। इस लिस्ट के जारी होने के बाद से ही राजनीति गलियारों में यह कहा जा रहा है कि मायावती अभी शेष बचे 13 सीटों के लिए भी अपने प्रत्याशियों की घोषणा की सकती हैं।

अब तक 12 सीटों पर प्रत्याशी घोषित

राजस्थान में बसपा कुल 12 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। जिनमें डॉ गजेंद्र सिंह राठौड़ को नागौर, विक्रम सिंह को धौलपुर करौली, अमरचंद चौधरी को सीकर, दईराम को चूरू, खेताराम को बीकानेर, सोनू धानका को दौसा, राजेश तंवर को जयपुर, इंजी अंजला को भरतपुर, फजल हुसैन को अलवर, देव करण नायक को गंगानगर, भीम सिंह कुंतल को कोटा और लाल सिंह राठौड़ को जालोर से चुनावी रण में उतारा गया है। खास बात ये है कि पहले चरण के चुनाव के लिए जयपुर ग्रामीण सीट को छोड़कर शेष 11 सीटों पर बसपा ने प्रत्याशी उतारे हैं।

बहुजन समाजवादी पार्टी राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तरह ही लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस और भाजपा को सीधी टक्कर देने में जुटी हुई है। यही वजह है कि बसपा अब तक 12 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है और जल्द ही अन्य सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर सकती है।

पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में बसपा ने राजस्थान में दो सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, इससे पहले हुए विधानसभा चुनाव में तो बसपा ने 6 सीटों पर परचम लहराया था। हालांकि, वो सभी विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट