न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान बसपा ने की घोषणा, जीते हुए प्रत्याशियों को जो पार्टी कैबिनेट में जगह देगी उसे देंगे समर्थन

भगवान सिंह ने आरोप लगाया कि साल 2008 और साल 2018 के चुनाव के बाद कांग्रेस ने बसपा को धोखा दिया। हमारे विधायकों को तोड़ा और खरीद लिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 02 Dec 2023 4:05:28

राजस्थान बसपा ने की घोषणा, जीते हुए प्रत्याशियों को जो पार्टी कैबिनेट में जगह देगी उसे देंगे समर्थन

जयपुर। रविवार 3 दिसम्बर को राजस्थान के लिए नई सरकार का चुनाव पूरा हो जाएगा। 25 नवम्बर को हुए मतदान की मतगणना होगी। सरकार भाजपा की बनेगी या कांग्रेस की इससे पहले ही बहुजन समाज पार्टी की राज्य इकाई ने बड़ी घोषणा कर दी है। बसपा की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा ने एक बयान में कहा राज्य में पार्टी ने पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ा और इस बार 6 से ज्यादा प्रत्याशी जीत कर आएंगे।

भगवान सिंह ने आरोप लगाया कि साल 2008 और साल 2018 के चुनाव के बाद कांग्रेस ने बसपा को धोखा दिया। हमारे विधायकों को तोड़ा और खरीद लिया। हमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने स्पष्ट किया है कि इस बार बिना शर्त किसी को समर्थन नहीं देंगे। अगर जीते हुए प्रत्याशियों को कैबिनेट में जगह दी जाएगी तभी वह किसी दल को समर्थन करेंगी।

भगवान सिंह ने कांग्रेस के अलावा किसी अन्य दल का नाम नहीं लिया लेकिन जिस तरह उन्होंने मौजूदा सत्ताधारी दल पर विधायक तोड़ने और खरीदने का आरोप लगाया उससे यह साफ संकेत है कि राज्य में बसपा, भाजपा को भी समर्थन दे सकती है। दीगर है कि साल 2018 के विधानसभा चुनाव में बसपा के 6 प्रत्याशी जीतकर सदन पहुंचे और मायावती ने यहां कांग्रेस को समर्थन दिया था लेकिन बाद में सभी विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए।

नतीजों के एलान से पहले बसपा के इस दांव ने जहां कांग्रेस और भाजपा को एक ओर राहत दी है, वहीं सशर्त समर्थन देने की बात ने दोनों दलों की टेंशन भी बढ़ा दी है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता, बसपा को किंगमेकर की भूमिका में लेकर आएगी या नहीं, क्योंकि साल 2023 के चुनाव के लिए आए एग्जिट पोल में बसपा का खाता न खुलने के आसार जताए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट