न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान भाजपा अध्यक्ष के बिगड़े बोल, बाबर का बच्चा-बच्चा बोलेगा जयश्रीराम

अपने भाषण के दौरान सीपी जोशी ने कहा लोकसभा चुनाव के बाद नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। जिन लोगों को जय श्रीराम बोलने में तकलीफ हो रही है, मेरा दावा है कि मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद बाबर का बच्चा-बच्चा जय श्रीराम बोलेगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 23 Apr 2024 8:21:53

राजस्थान भाजपा अध्यक्ष के बिगड़े बोल, बाबर का बच्चा-बच्चा बोलेगा जयश्रीराम

उदयपुर। राजस्थान में लोकसभा चुनाव 2024 दो चरण में हो रहा है। इसका पहला चरण 19 अप्रैल को पूरा हो चुका है, जहाँ 12 सीटों के लिए मतदान हुआ था। वहीं अब 26 अप्रैल को इसका दूसरा चरण होगा जहाँ राजस्थान की 13 लोकसभा सीटों के लिए मत डाले जाएंगे। गौरतलब है कि लोकसभा में राजस्थान की 25 सीटें हैं।

राजस्थान लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, नेताओं के जुबानी हमले और भी तीखे होते जा रहे हैं। जहां पिछले दिनों कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बांसवाड़ा में दिए गए बयान पर सवाल उठाए, वहीं अब राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने विवादास्पद टिप्पणी की है। उन्होंने एक जनसभा में भाषण देते हुए कहा कि जब नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे तो बाबर का बच्चा-बच्चा जय श्रीराम बोलेगा।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी चित्तौड़गढ़ की वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के भींडर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। इसके अलावा जोशी ने कांग्रेस की पिछली अशोक गहलोत सरकार पर भी कई गंभीर आरोप लगाए। यही नहीं सीपी जोशी विवादित बयान भी दे डाला।

अपने भाषण के दौरान सीपी जोशी ने कहा लोकसभा चुनाव के बाद नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। जिन लोगों को जय श्रीराम बोलने में तकलीफ हो रही है, मेरा दावा है कि मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद बाबर का बच्चा-बच्चा जय श्रीराम बोलेगा।

सीपी जोशी यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सनातन को गाली देते हैं। कांग्रेस पार्टी ने भगवान राम के जन्म पर सवाल उठाए, उन्हें काल्पनिक बताया। रामनवमी और नववर्ष पर निकलने वाली शोभायात्रा के साथ भगवा ध्वजों पर प्रतिबंध लगाया। ऐसे में आने वाली 26 तारीख को भाजपा को वोट देकर ऐसी सोच रखने वालों को दफन करना है।"

सीपी जोशी ने कहा, "राम मंदिर का फैसला आने के बाद संसद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट बनाने की घोषणा की। एक दौर वह भी था जब विवादित ढांचा गिराया गया तो तत्कालीन सरकार ने सदन में पवित्र बाबरी मस्जिद को गिराए जाने का निंदा प्रस्ताव पास किया था। बाबर आक्रांता था और वह कभी पवित्र नहीं हो सकता।"

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट