न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : भाजपा को लगा बड़ा झटका, 25 साल पुराने अमीन पठान ने छोड़ा साथ, थामा कांग्रेस का हाथ

राजस्थान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और राजस्थान हज कमेटी के इंचार्ज अमीन पठान ने अपनी पार्टी भाजपा को बड़ा झटका देते हुए बुधवार को कांग्रेस का साथ पकड़ लिया। अमीन पठान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राजस्थान के लिए कांग्रेस प्रभारी सुकजिंदर सिंह रंधावा की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। वह पिछले 25 साल से भाजपा के साथ थे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 15 Nov 2023 5:14:24

राजस्थान : भाजपा को लगा बड़ा झटका, 25 साल पुराने अमीन पठान ने छोड़ा साथ, थामा कांग्रेस का हाथ

जयपुर। राजस्थान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और राजस्थान हज कमेटी के इंचार्ज अमीन पठान ने अपनी पार्टी भाजपा को बड़ा झटका देते हुए बुधवार को कांग्रेस का साथ पकड़ लिया। अमीन पठान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राजस्थान के लिए कांग्रेस प्रभारी सुकजिंदर सिंह रंधावा की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। वह पिछले 25 साल से भाजपा के साथ थे। राजस्थान में इन दिनों विधानसभा चुनाव को लेकर काफी गहमागहमी है। 25 नवंबर को राज्य में मतदान होना है। ऐसे में मतदान से ठीक दस दिन पहले पुराने नेता के पार्टी को छोड़ने से भाजपा को बड़ा झटका लगा है।

भाजपा में अब वाजपेयी और शेखावत जैसे नेता नहीं रहे

कांग्रेस में शामिल होने से पहले अमीन पठान ने कहा, ”पिछले 25 सालों से मैं भाजपा का कार्यकर्ता, पार्षद, विभिन्न बोर्डों का चेयरमैन रहा हूं… ऐसा लगता है जैसे गुजरात के कुछ लोगों और उद्योगपतियों को ही बढ़ावा दिया जा रहा है… ये वो भाजपा नहीं है जिसकी विचारधारा और नीति को देखकर हम इसमें शामिल हुए थे… अब अटल बिहारी वाजपेयी और भैरोंसिंह शेखावत जैसे नेता नहीं हैं.. .ऐसा लगता है कि भाजपा अपने वादे से भटक गई है…उसी को देखते हुए और आहत होकर मैंने भाजपा से अपना इस्तीफा दे दिया है…अशोक गहलोत ने किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए काम किया है। उसी को देखते हुए, मैंने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया है…।”

प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर सीएम अशोक गहलोत ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

उधर, प्रधानमंत्री मोदी के ‘मूर्खों के सरदार’ वाले बयान पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रधानमंत्री पद की गरिमा होती है…। उनके बयान की जितनी आलोचना की जाए, उतनी कम है। अगर कोई आदमी गरिमापूर्ण पद पर है लेकिन ऐसी बातें कहता है, तब आप उससे क्या उम्मीद कर सकते हैं?”

इस बीच राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस और भाजपा के शीर्ष नेता लगातार चुनावी सभाएं और रैलियां कर रहे हैं। गुरुवार को गृह मंत्री अमित शाह टोंक के देवली तथा राजसमंद के चारभुजा और भीम में रैलियों को संबोधित करेंगे। श्रीगंगानगर में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। जयपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के समर्थन में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। वह बस्सी में एक और रैली को संबोधित करेंगे और विद्याधर नगर में एक रोड शो का नेतृत्व करेंगे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी चूरू के तारानगर, हनुमानगढ़ के नोहर और श्रीगंगानगर के सादुलशहर में गुरुवार को चुनावी रैलियां करेंगे। राजस्थान में मतदान 25 नवंबर को होगा और मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट