न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

राजस्थान में बढ़ते तनाव के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बड़ा कदम उठाया, जिसमें पाकिस्तान से सटे सीमावर्ती जिलों के खाली पदों को तत्काल भरे जाने और सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करने का आदेश दिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 08 May 2025 11:05:13

राजस्थान: भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में बढ़ते तनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक बड़ा और सख्त निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने आदेश जारी कर कहा है कि पाकिस्तान से सटे राजस्थान के सभी जिलों में खाली पड़े सभी पदों को तुरंत भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए आज रात से ही अन्य जिलों से कर्मचारियों को बुलाकर तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश भर में सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

सीएम भजनलाल शर्मा ने राज्य में मौजूदा तनावपूर्ण हालात को ध्यान में रखते हुए देर रात उच्च अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की गहन समीक्षा की। इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने बाड़मेर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर और बीकानेर जिलों के कलेक्टर्स और पुलिस अधीक्षकों से बातचीत कर मौजूदा स्थिति की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि वे हालात को देखते हुए बिना किसी देरी के जरूरी कदम उठाएं और निर्णय लें। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जोधपुर-फलौदी और हनुमानगढ़ जिलों के लिए तत्काल प्रभाव से ढाई-ढाई करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है।

सीएम ने अधिकारियों के साथ की अहम बैठक

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की और विशेष निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती जिलों में ब्लैकआउट ड्रिल्स को सख्ती से लागू किया जाए और इसमें कोई लापरवाही न हो। अतिरिक्त आरएसी कंपनियों को सीमावर्ती क्षेत्रों में तत्काल तैनात किया जाए। साथ ही एसडीआरएफ की यूनिट्स को भी इन क्षेत्रों में भेजने का आदेश दिया गया है। खुफिया विभाग में अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की जाएगी ताकि जमीनी जानकारी तुरंत मिल सके।

रिक्त पदों को भरने और संसाधनों को तैयार रखने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से जोर देकर कहा कि सभी रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिरिक्त फायर ब्रिगेड वाहन और एंबुलेंस भेजे जाएं। ब्लड बैंकों को तत्काल प्रभाव से सक्रिय किया जाए ताकि किसी भी आपात स्थिति में रक्त की कमी न हो। भारी मशीनरी जैसे जेसीबी और क्रेनों को तत्परता से तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग में मौजूद सभी रिक्तियों को भी तत्काल भरा जाए, ताकि राज्य की सुरक्षा व्यवस्था हर परिस्थिति के लिए पूरी तरह सक्षम रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?