न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बस-ट्रेलर भिड़ंत: आंखों के सामने जिंदा जली 5 माह की मासूम, बेबस मां कुछ न कर सकी

राजस्थान के बाड़मेर जिले के जोधपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार को बस और ट्रेलर की जबर्दस्त भिड़ंत हो गई। आमने-सामने की टक्कर के बाद बस और ट्रेलर में आग लग गई। इसमें 12 लोग जिंदा जल गए। हादसा सुबह 10:30 बजे हुआ।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 11 Nov 2021 11:02:14

बस-ट्रेलर भिड़ंत: आंखों के सामने जिंदा जली 5 माह की मासूम, बेबस मां कुछ न कर सकी

राजस्थान के बाड़मेर जिले के जोधपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार को बस और ट्रेलर की जबर्दस्त भिड़ंत हो गई। आमने-सामने की टक्कर के बाद बस और ट्रेलर में आग लग गई। इसमें 12 लोग जिंदा जल गए। हादसा सुबह 10:30 बजे हुआ। इस भयानक हादसे में एक 5 माह की बच्ची सहित 12 लोगों की मौत हो गई और 38 लोग घायल हो गए। बस में सफर कर रहे एक पैसेंजर ने बताया कि बालोतरा से जोधपुर जा रही बस में 35-40 सवारियां बैठी थीं। हाईवे पर ट्रेलर गलत साइड से आकर बस से भिड़ गया। आग इतनी तेज थी कि आग बुझाने के लिए तीनों दमकलों ने दो-दो फेरे किए। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख प्रकट किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपए की मदद देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। इधर, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुलिस और प्रशासन को राहत बचाव में मुस्तैद रहने का निर्देश दिया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख और घायलों को 1-1 लाख देने की घोषणा की।

उधर, मीडिया से बात करते हुए हादसे का शिकार हुई एक मां ने बताया कि अपनी 6 साल की बेटी को तो बचा लिया, लेकिन 5 माह की बेटी उसकी आंखों के सामने जिंदा जल गई। घायल महिला सखी ने बताया कि मैं बुधवार की सुबह बालोतरा से जोधपुर पीहर जाने के लिए बस में बैठी थी। मेरा मन जोधपुर जाने का नहीं कर रहा था, लेकिन फिर भी बस में बैठ गई। बस सवारियों से खचाखच भरी हुई थी। बालोतरा से बस रवाना होकर करीब 15-20 किलोमीटर भांडियावास पहुंची ही थी कि अचानक सामने से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बस में आग लग गई जिसके बाद सवारियों में भगदड़ मच गई। सवारियां एक-दूसरे पर गिर गई। कई तो भिड़ंत की वजह घायल हो गए।

आंखों के सामने जिंदा जल गई

सखी ने बताया कि इससे पहले कि लोग संभलते बस के अगले हिस्से में लगी आग फैलने लगी। तभी बाहर से कुछ लोग मदद के लिए आए और पत्थरों से बस के शीशे तोड़े, लेकिन सवारियां ज्यादा होने के कारण निकलने की जगह कम थी। आग बढ़ती जा रही थी तब मैंने खिड़की का कांच अपने पैर व अन्य सामान से तोड़ कर पहले अपनी बड़ी बेटी को बाहर खड़े लोगों को दिया। मेरे साथ 5 माह की बच्ची थी, जिसे ढूंढने लगी, मेरी आंखों के सामने ही वो आग में जिंदा जल गई।

आग को बढ़ता देखकर मैं खिड़की की ओर बढ़ी तब नीचे खड़े लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला। टैक्सी से मुझे और मेरी बेटी को अस्पताल पहुंचाया गया। सखी बताती हैं कि हादसे के समय न तो एंबुलेंस पहुंची थी और न प्रशासन।

बालोतरा के राजकीय अस्पताल में 38 घायलों को भर्ती किया गया था। इनमें से 17 गंभीर घायलों को जोधपुर और अन्य जगह रेफर कर दिया गया। 10 मरीज बालोतरा के अलग-अलग प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं 6 घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया हैं। 5 मरीज नाहटा राजकीय अस्पताल बालोतरा और सीएचसी पचपदरा में भर्ती है। 2 घायल आंबाराम और सखी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट