न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : बांसवाड़ा में खुलने जा रहा है फ्लाइंग ट्रेनिंग सेंटर, भजनलाल सरकार ने शुरू की तैयारी

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में जहां अभी तक रेलवे और हवाई कनेक्टिविटी की कमी थी, अब यहां के युवा हवाई जहाज उड़ाने की ट्रेनिंग प्राप्त कर सकेंगे।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Thu, 16 Jan 2025 11:27:49

राजस्थान : बांसवाड़ा में खुलने जा रहा है फ्लाइंग ट्रेनिंग सेंटर, भजनलाल सरकार ने शुरू की तैयारी

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में जहां अभी तक रेलवे और हवाई कनेक्टिविटी की कमी थी, अब यहां के युवा हवाई जहाज उड़ाने की ट्रेनिंग प्राप्त कर सकेंगे। राज्य सरकार ने इस दिशा में अपनी तैयारी शुरू कर दी है। बांसवाड़ा जिले के तलवाड़ा हवाई पट्टी पर फ्लाइंग स्कूल ट्रेनिंग सेंटर स्थापित किया जाएगा, और इसके लिए दिल्ली की एक प्रमुख एविएशन कंपनी के साथ समझौता (एमओयू) किया जा चुका है।

15 जनवरी को हुआ सर्वे

इस संबंध में 15 जनवरी को दिल्ली से आई कंपनी की टीम ने तलवाड़ा हवाई पट्टी का सर्वे किया। टीम के पास पांच एयरक्राफ्ट थे, और इस सर्वे की अगुआई एविएशन कंपनी के शार्दुल और भार्गवी ने की। सर्वे के दौरान हवाई पट्टी की भौगोलिक स्थिति का आकलन किया गया, और रिपोर्ट तैयार कर राज्य सरकार को भेजी जाएगी। इसके बाद सरकार आगे के निर्णय लेगी।

प्रतापगढ़ भी था चिन्हित, लेकिन बांसवाड़ा को प्राथमिकता

एविएशन कंपनी ने तकनीकी पहलुओं की भी जांच की। उन्होंने एयरक्राफ्ट की लैंडिंग, टेक ऑफ के लिए हवाई पट्टी की लंबाई और चौड़ाई का मूल्यांकन किया, साथ ही हैंगर के लिए जगह देखी। हालांकि, प्रतापगढ़ को भी पहले इस प्रोजेक्ट के लिए चिन्हित किया गया था, लेकिन वहां हवाई पट्टी की चारदीवारी नहीं थी, जिससे बांसवाड़ा को प्राथमिकता दी गई। बांसवाड़ा के तलवाड़ा कस्बे में स्थित हवाई पट्टी 5800 मीटर लंबी और 60 मीटर चौड़ी है, जो प्रतापगढ़ के मुकाबले काफी उपयुक्त मानी जा रही है।

भीलवाड़ा में भी चल रही है प्रक्रिया

कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत सिंह यादव ने भी इस प्रक्रिया को लेकर टीम के साथ चर्चा की। उन्होंने बताया कि राइजिंग राजस्थान के तहत बांसवाड़ा की तलवाड़ा हवाई पट्टी पर दिल्ली की कंपनी ने फ्लाइट प्रशिक्षण के लिए एमओयू किया था। इस योजना के तहत एयरक्राफ्ट के साथ टीम ने सर्वे किया है। फ्लाइंग ट्रेनिंग सेंटर के शुरू होने से क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी उत्पन्न होंगे। इसी तरह भीलवाड़ा में भी फ्लाइंग स्कूल खोलने की प्रक्रिया चल रही है। यदि भीलवाड़ा में पहले शुरू होता है तो बांसवाड़ा में प्रदेश का तीसरा फ्लाइंग स्कूल होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट