न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में बांग्लादेशी घुसपैठियों पर सख्ती की तैयारी! आज शाम 5 बजे CM बुलाएंगे हाईलेवल बैठक

राजस्थान में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों पर सख्ती की तैयारी, जयपुर में आज शाम 5 बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में होगी हाईलेवल बैठक। पाकिस्तानी नागरिकों की वापसी और घुसपैठ पर चर्चा संभव।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 30 Apr 2025 12:56:23

राजस्थान में बांग्लादेशी घुसपैठियों पर सख्ती की तैयारी! आज शाम 5 बजे CM बुलाएंगे हाईलेवल बैठक

राजस्थान की राजधानी जयपुर में मुख्यमंत्री निवास पर आज शाम 5 बजे एक अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को बाहर निकालने पर सहमति बन सकती है। यदि ऐसा फैसला होता है, तो पाकिस्तान विस्थापितों की वापसी के बीच यह एक बड़ा प्रशासनिक कदम माना जाएगा। इस बैठक में गृह विभाग और सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे, जो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को राज्य में हो रही घुसपैठ की वर्तमान स्थिति, अब तक हुई कार्रवाई और भविष्य की रणनीति के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

109 पाकिस्तानी नागरिकों की वापसी

दरअसल, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने 48 घंटों के भीतर सभी पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया था। इसी क्रम में हाल के कुछ सप्ताहों में वीजा पर भारत में रह रहे 109 पाकिस्तानी नागरिकों को राजस्थान से वापस उनके देश भेजा गया है। इसके बाद गृह मंत्रालय ने भारत में निवास कर रहे पाकिस्तानी नागरिकों के लिए डिपार्चर संबंधी दिशा-निर्देशों में बदलाव किया। संशोधित आदेशों के अनुसार, लॉन्ग टर्म वीजा (LTV) रखने वाले पाकिस्तानी नागरिकों को अब भारत छोड़ने की आवश्यकता नहीं है। इस फैसले के बाद अब तक राजस्थान में 841 पाकिस्तानी अल्पसंख्यक नागरिकों ने एलटीवी के लिए आवेदन कर दिया है।

तीन दिनों में 362 LTV आवेदन स्वीकृत

भारत के नागरिकों से विवाह कर चुकीं और लॉन्ग टर्म वीजा पर रहने वाली पाकिस्तानी मुस्लिम महिलाओं को अब भारत छोड़ने की जरूरत नहीं है। साथ ही, जिन्होंने गृह मंत्रालय या जिला कलेक्टर कार्यालय के जरिए भारतीय नागरिकता प्राप्त कर ली है, उन्हें अपना नागरिकता प्रमाणपत्र FRO (विदेशी पंजीकरण कार्यालय) में जमा कराना होगा, ताकि उनके रिकॉर्ड अपडेट किए जा सकें। इसके लिए जोधपुर एफआरओ ने पंजीकरण और एलटीवी आवेदन के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के अंतर्गत पिछले तीन दिनों में 362 एलटीवी आवेदन स्वीकृत किए गए हैं।

बिजली मांग और आपूर्ति पर बैठक

शाम 6 बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे। यह बैठक राज्य में गर्मी के मौसम में बढ़ती बिजली की मांग, आपूर्ति की स्थिति की स्थिरता और अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के उद्देश्य से बुलाई गई है। इसके पहले, दोपहर करीब 1:45 बजे मुख्यमंत्री शर्मा का एशियाई विकास बैंक (ADB) के अधिकारियों के साथ शिष्टाचार भेंट और बैठक का कार्यक्रम तय है। इस बैठक में एडीबी द्वारा राजस्थान में संचालित विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति और भविष्य में संभावित सहयोग को लेकर चर्चा होने की संभावना है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये और 6 महीने में UCC लागू करने का वादा
बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये और 6 महीने में UCC लागू करने का वादा
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को तेलंगाना हाईकोर्ट से राहत, असम केस में मिली अग्रिम जमानत; एक हफ्ते में गुवाहाटी कोर्ट में पेशी जरूरी
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को तेलंगाना हाईकोर्ट से राहत, असम केस में मिली अग्रिम जमानत; एक हफ्ते में गुवाहाटी कोर्ट में पेशी जरूरी
‘धुरंधर’ के सेट पर बेहद शांत रहते थे अक्षय खन्ना, दानिश पंडोर ने खोले बिहाइंड द सीन राज, कहा- किसी से ज्यादा बातचीत...
‘धुरंधर’ के सेट पर बेहद शांत रहते थे अक्षय खन्ना, दानिश पंडोर ने खोले बिहाइंड द सीन राज, कहा- किसी से ज्यादा बातचीत...
‘धुरंधर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट, 22वें दिन अब तक का सबसे कम कलेक्शन दर्ज, क्या 1100 करोड़ क्लब में होगी एंट्री?
‘धुरंधर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट, 22वें दिन अब तक का सबसे कम कलेक्शन दर्ज, क्या 1100 करोड़ क्लब में होगी एंट्री?
Instagram का नया अपडेट: अब यूजर्स अपने कमेंट्स कर सकेंगे एडिट, मिलेगा ज्यादा कंट्रोल
Instagram का नया अपडेट: अब यूजर्स अपने कमेंट्स कर सकेंगे एडिट, मिलेगा ज्यादा कंट्रोल
यूपी में 13 करोड़ से ज्यादा मतदाता, SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी; ऐसे करें अपना नाम चेक
यूपी में 13 करोड़ से ज्यादा मतदाता, SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी; ऐसे करें अपना नाम चेक
वृंदावन में दर्दनाक हादसा, यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 6 की मौत, कई अब भी लापता
वृंदावन में दर्दनाक हादसा, यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 6 की मौत, कई अब भी लापता
RCB के फिल साल्ट के नाम मैच की पहली ही गेंद पर जीरो पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड
RCB के फिल साल्ट के नाम मैच की पहली ही गेंद पर जीरो पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड
'गेंद पर फोकस, गेंदबाज पर नहीं...', RCB के गेंदबाजों की जमकर धुनाई के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी
'गेंद पर फोकस, गेंदबाज पर नहीं...', RCB के गेंदबाजों की जमकर धुनाई के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी
संदीप शर्मा का बड़ा कारनामा, जसप्रीत बुमराह को इस मामले में पछाड़कर बने नंबर-1 गेंदबाज
संदीप शर्मा का बड़ा कारनामा, जसप्रीत बुमराह को इस मामले में पछाड़कर बने नंबर-1 गेंदबाज
CSK vs DC: जीत का खाता खोलने उतरेगी चेन्नई, आईपीएल में दिल्ली के खिलाफ हेड-टू-हेड आंकड़े क्या कहते हैं
CSK vs DC: जीत का खाता खोलने उतरेगी चेन्नई, आईपीएल में दिल्ली के खिलाफ हेड-टू-हेड आंकड़े क्या कहते हैं
RR vs RCB: वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 78 रन की तूफानी पारी से रचा इतिहास, ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले बने पहले बल्लेबाज
RR vs RCB: वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 78 रन की तूफानी पारी से रचा इतिहास, ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले बने पहले बल्लेबाज
PBKS vs SRH: हैदराबाद के खिलाफ पंजाब का रिकॉर्ड कैसा, हेड-टू-हेड में किस टीम का रहा दबदबा
PBKS vs SRH: हैदराबाद के खिलाफ पंजाब का रिकॉर्ड कैसा, हेड-टू-हेड में किस टीम का रहा दबदबा
वैभव सूर्यवंशी ने IPL में रचा इतिहास, इस मामले में बने टॉप भारतीय बल्लेबाज, जायसवाल-राहुल पीछे
वैभव सूर्यवंशी ने IPL में रचा इतिहास, इस मामले में बने टॉप भारतीय बल्लेबाज, जायसवाल-राहुल पीछे