न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान विधानसभा चुनाव: नामांकन प्रक्रिया में आई तेजी, बाबा बालकनाथ ने भरा पर्चा, योगी आदित्यनाथ की प्रदेश में एंट्री

राजस्थान चुनाव के दौरान इस बार योगी आदित्यनाथ का प्रवेश भी देखने को मिला। जब उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज राजस्थान के अलवर जिले के तिजारा में भाजपा सांसद बाबा बालकनाथ का राजस्थान विधानसभा चुनाव का नामांकन पत्र भरवाने के लिए उपस्थित हुए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 01 Nov 2023 3:23:08

राजस्थान विधानसभा चुनाव: नामांकन प्रक्रिया में आई तेजी, बाबा बालकनाथ ने भरा पर्चा, योगी आदित्यनाथ की प्रदेश में एंट्री

अलवर। राजस्थान चुनाव के दौरान इस बार योगी आदित्यनाथ का प्रवेश भी देखने को मिला। जब उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज राजस्थान के अलवर जिले के तिजारा में भाजपा सांसद बाबा बालकनाथ का राजस्थान विधानसभा चुनाव का नामांकन पत्र भरवाने के लिए उपस्थित हुए।

नामांकन भरने के बाद एक सभा का आयोजन किया गया, जहाँ पर बाबा बालकनाथ ने सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। बाबा बालकनाथ ने कहा कि किसानों से झूठ बोलकर बनी सरकार को जनता इस बार बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने आह्वान के साथ नामांकन के दिन बाबा बालकनाथ ने जमकर कांग्रेस को घेरा।

उन्होंने कहा राजगढ़ में 300 साल पुराना शिव मंदिर तोड़ कर सरकार ने घोर अपराध किया है। इस बार भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में पूरा माहौल बन रहा है। बालकनाथ ने योगी आदित्यनाथ के सम्मान को लेकर सभा में उपस्थित जनता से कहा कि उनका सम्मान तब होगा जब इस बार आप राजस्थान में भाजपा का कमल खिलाएंगे और सरकार बनाएंगे।

योगी आदित्यानाथ के भाषण के अंश

राजस्थान विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एंट्री हो गई है। सीएम योगी प्रदेश की तिजारा विधानसभा में पहुंचे, जहां वह बाबा बालक नाथ के लिए प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने अशोक गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा है। सीएम योगी ने कहा कि राजस्थान सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है और इस बार जनता उन्हें सबक सिखाएगी। इस दौरान उन्होंने इजरायल-हमास युद्ध का जिक्र करते हुए भी कांग्रेस पर निशाना साधा है।

CM योगी के भाषण की अहम बातें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान के तिजारा में सभा को संबोधित करते हुए उदयपुर के कन्हैया लाल मर्डर मामले पर भी बात की। सीएम योगी ने अशोक गहलोत सरकार पर विफलता का आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी सरकार में भव्य राम मंदिर बन रहा और यह मोदी जी के रहते संभव हो पाया है। सीएम योगी ने कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने का जिक्र भी किया। सीएम योगी ने कहा, हमारी सरकार में भव्य राम मंदिर बन रहा, हमारी सरकार ने कश्मीर से धारा 370 हटाया, कांग्रेस सरकार अयोध्या का समाधान नहीं चाहती थी, यह मोदी जी के रहते संभव हो पाया है। पीएम मोदी ने कश्मीर से 370 हटाकर आतंकवाद को समाप्त कर दिया है।

इजरायल-हमास युद्ध पर क्या बोले सीएम योगी

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण के दौरान इजरायल-हमास युद्ध का भी जिक्र किया। सीएम योगी ने इजरायल की तारीफ करते हुए कहा कि इजरायल अपनी रक्षा के लिए चुन-चुनकर निशाना साध रहा है। सीएम योगी ने कहा, गाजा में इजरायल तालिबानी मानसिकता को कुचलने का काम कर रहा है, आतंकवाद सभ्य समाज के लिए सबसे बड़ा कलंक है।

इस दौरान सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश सरकार की कई योजनाओं का जिक्र किया और कहा कि भाजपा ने जनता के विकास में योगदान दिया है लेकिन कांग्रेस ने राजस्थान को लूट लिया है। वह अलवर जनपद की तिजारा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी बाबा बालकनाथ के लिए प्रचार कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट