न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान विधानसभा चुनाव: बारां-अटरू सीट पर भाजपा बदल सकती है अपना प्रत्याशी

प्राप्त समाचारों के अनुसार भाजपा अब इस सीट पर इनके स्थान पर किसी और को अपना प्रत्याशी बनाने जा रही है। इसकी वजह यहां भाजपा की ओर से घोषित प्रत्याशी सारिका सिंह चौहान के जाति प्रमाण पत्र को लेकर सामने आए संशय को बताया जा रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 04 Nov 2023 4:46:14

राजस्थान विधानसभा चुनाव: बारां-अटरू सीट पर भाजपा बदल सकती है अपना प्रत्याशी

बारां। राजस्थान में 25 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने हाड़ौती संभाग की बारां जिले की सीट पर सारिका सिंह चौहान को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। सारिका पूर्व में भाजपा की ओर से बारां जिला प्रमुख रह चुकी हैं।

प्राप्त समाचारों के अनुसार भाजपा अब इस सीट पर इनके स्थान पर किसी और को अपना प्रत्याशी बनाने जा रही है। इसकी वजह यहां भाजपा की ओर से घोषित प्रत्याशी सारिका सिंह चौहान के जाति प्रमाण पत्र को लेकर सामने आए संशय को बताया जा रहा है। सारिका सिंह मूल रूप से मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं। उनकी शादी राजस्थान में हुई है। एमपी में सारिका सिंह चौहान की जाति ओबीसी कैटेगरी में है, जबकि राजस्थान की बारां-अटरू सीट पर उनका परिवार अनुसूचति जाति वर्ग में होने के कारण सारिका सिंह को भाजपा ने यहां एससी सीट पर टिकट दिया है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस सीट पर फिलहाल फिर से उम्मीदवार चयन को लेकर मंथन चल रहा है। सारिका के ससुराल पक्ष के चचेरे ससुर औंकारलाल चौहान जनता दल सरकार में स्वास्थ्य उप मंत्री रहे थे। वहीं सारिका सिंह भाजपा से पहले बारां जिला प्रमुख रह चुकी हैं। अब ऐसे में अगर सारिका सिंह का टिकट बदला जाता है तो बारां-अटरू सीट पर फिर दावेदारों के बीच घमासान होने की संभावना जताई जा रही है।

झालावाड़ा-बारां से लोकसभा सीट पर है भाजपा का कब्जा

उल्लेखनीय है कि बारां जिला लोकसभा क्षेत्र के लिहाज से झालावाड़ में शामिल होता है। हाड़ौती के चारों जिले दो लोकसभा सीटों में बंटे हुए हैं। इनमें एक सीट कोटा-बूंदी और दूसरी झालावाड़ा-बारां हैं। हाड़ौती को भाजपा का गढ़ माना जाता है। झालावाड़-बारां सीट से पहले पूर्व सीएम वसुंधरा राजे कई बार सांसद रह चुकी हैं, वहीं उसके बाद अब लगातार तीन बार से उनके पुत्र दुष्यंत सिंह सांसद हैं।

बारां जिले में प्रमोद जैन भाया का खासा प्रभाव

दूसरी तरफ बारां जिले में कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं सीएम गहलोत के करीब कैबिनट मंत्री प्रमोद जैन ‘भाया’ का भी खासा प्रभाव है। हाड़ौती संभाग में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों में बगावत का झंड़ा बुलंद हो रहा है। यहां की कई सीटों पर भाजपा और कांग्रेस बगावत से जूझ रही है। ऐसे बारां-अटरू से सीट पर भाजपा को नया प्रत्याशी घोषित करना इतना आसान नहीं होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट