Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान विधानसभा चुनाव: भाजपा प्रत्याशी बालकनाथ ने दिया फिर विवादित बयान, नोटिस का नहीं हुआ कोई असर

अलवर से भाजपा सांसद महंत बालकनाथ, जिन्हें भाजपा ने राजस्थान में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तिजारा से मैदान में उतारा है, अपने विवादित बयानों को लेकर खासी चर्चाओं में आ गए हैं। कुछ दिन पूर्व उन्होंने मतों की संख्या को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसके तहत चुनाव आयोग द्वारा उन्हें नोटिस जारी किया गया। ऐसा लगता है कि बाबा बालकनाथ को चुनाव आयोग के नोटिस का कोई असर नहीं हुआ है। उन्होंने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 15 Nov 2023 2:19:29

राजस्थान विधानसभा चुनाव: भाजपा प्रत्याशी बालकनाथ ने दिया फिर विवादित बयान, नोटिस का नहीं हुआ कोई असर

अलवर। अलवर से भाजपा सांसद महंत बालकनाथ, जिन्हें भाजपा ने राजस्थान में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तिजारा से मैदान में उतारा है, अपने विवादित बयानों को लेकर खासी चर्चाओं में आ गए हैं। कुछ दिन पूर्व उन्होंने मतों की संख्या को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसके तहत चुनाव आयोग द्वारा उन्हें नोटिस जारी किया गया। ऐसा लगता है कि बाबा बालकनाथ को चुनाव आयोग के नोटिस का कोई असर नहीं हुआ है। उन्होंने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है।

अब की बार बाबा बालकनाथ ने कांग्रेस उम्मीदवार के साथ अपने मुकाबले की तुलना भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच से करके एक और विवाद खड़ा कर दिया है। बाबा बालकनाथ ने सोमवार शाम को टपूकड़ा और भिवाड़ी के सूरज सिनेमा के पास की सोसाइटी में लोगों को संबोधित करते हुए यह विवादित बयान दिया था।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक कथित वीडियो में बाबा बालकनाथ को यह कहते हुए सुना जा सकता है, देखो, इस बार का चुनाव समझो कि भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच है। यहां सिर्फ जीत की लड़ाई नहीं है। लड़ाई मतदान प्रतिशत के लिए भी है। मतदान प्रतिशत कितना रहना चाहिए, ये बताने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस ने तिजारा से बालकनाथ के खिलाफ इमरान खान को अपना उम्मीदवार बनाया है। बालकनाथ ने कहा, वे सभी जनजातियां एक हो गई हैं और यदि उनके मंसूबे मतदान प्रतिशत से विफल हो गए, तो वे आने वाले भविष्य में फिर से एकजुट नहीं होंगे और हमारे सनातन धर्म को हराने की साजिश नहीं करेंगे। इसलिए मतदान प्रतिशत भी बढ़ना चाहिए।
इससे पहले 22 अक्टूबर को विधानसभा क्षेत्र के गोठड़ा गांव में एक सभा को संबोधित करते हुए बालकनाथ ने कहा था कि इस बार वोटिंग ऐसी होगी कि गांव में वोटर तो 1440 होंगे, लेकिन वोटों की संख्या 1450 होगी। उन्होंने कहा था कि चुनाव आयोग भी देखकर दंग रह जाएगा कि इतने सारे वोट कहां से आए। उनके इस बयान के बाद चुनाव आयोग को भाजपा सांसद को नोटिस जारी करना पड़ा था, लेकिन लगता है उस नोटिस का भाजपा प्रत्याशी पर कोई खास असर नहीं पड़ा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका