न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान विधानसभा चुनाव: पायलट के बाद अब चर्चा में आया कांग्रेस के इस नेता का नाम, नामांकन रद्द करने की माँग

25 नवम्बर को राजस्थान विधानसभा के लिए मतदान होना है। इससे पूर्व कांग्रेस पार्टी के नेताओं के कुछ निजी खुलासे हो रहे हैं जिनको जानने के बाद राजनीतिक हलकों के साथ साथ आम आदमी भी खासे हैरान हो रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 09 Nov 2023 1:59:20

राजस्थान विधानसभा चुनाव: पायलट के बाद अब चर्चा में आया कांग्रेस के इस नेता का नाम, नामांकन रद्द करने की माँग

जयपुर। 25 नवम्बर को राजस्थान विधानसभा के लिए मतदान होना है। इससे पूर्व कांग्रेस पार्टी के नेताओं के कुछ निजी खुलासे हो रहे हैं जिनको जानने के बाद राजनीतिक हलकों के साथ साथ आम आदमी भी खासे हैरान हो रहे हैं। हाल ही में पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के तलाक का मामला उजागर हुआ था। अब कांग्रेस के विधायक और नवलगढ़ से प्रत्याशी राजकुमार शर्मा का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

जयपुर निवासी डॉक्टर रूपा माथुर ने जिला कलक्टर बचनेश अग्रवाल को ज्ञापन देकर विधायक एवं नवलगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार शर्मा की पत्नी होने का दावा करते हुए राजकुमार शर्मा का नामांकन रद्द करने की मांग की है। महिला ने ज्ञापन में बताया कि उसने वर्ष 2009 में नवलगढ़ विधायक राजकुमार शर्मा से विवाह किया था। महिला ने नवलगढ़ विधायक राजकुमार शर्मा की ओर से नामांकन के साथ पेश किए गए शपथ पत्र को गलत बताते हुए तथ्य छिपाने का आरोप लगाया है। महिला ने मीडिया के सामने कुछ तस्वीरें भी पेश कीं और दावा किया कि यह राजकुमार शर्मा व रूपा माथुर की शादी की तस्वीर है। उसने साथ आए बालक को राजकुमार शर्मा का बेटा बताया है।

सीएम से नहीं मिलने दिया

रूपा माथुर ने कहा कि उनकी शादी का मामला कोर्ट में चल रहा है। उसे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलने नहीं दिया जा रहा। उसकी कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही। अब उसके वेल विशर लोगों ने उसे हिम्मत दी है, जिसके बाद वह कलक्टर के पास पहुंची है। नवलगढ़ विधायक राजकुमार शर्मा का नामांकन हर हाल में रद्द होना चाहिए।

इनका कहना है

जब स्क्रूटनी होती है तब आरओ के सामने कोई शिकायत आती तो जांच करवाते हैं। तब तक कोई शिकायत नहीं आई थी। आज एक महिला ने ज्ञापन दिया है। ऐसे किसी भी प्रत्याशी का नामांकन रद्द नहीं होता।

बचनेश अग्रवाल, जिला कलक्टर झुंझुनूं

मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है

राजकुमार शर्मा, नवलगढ़ विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट