न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Rajasthan Assembly Election 2023 : भाजपा की पूर्व विधायक अनीता सिंह गुर्जर का ऐलान, पार्टी ने दिया धोखा, लडूंगी चुनाव लेकिन पार्टी तय नहीं

भारतीय जनता पार्टी से दो बार की पूर्व विधायक अनीता सिंह गुर्जर ने खुलकर बगावत कर दी है। अनीता सिंह ने कहा है कि भाजपा ने मेरे साथ धोखा किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 11 Oct 2023 6:39:43

Rajasthan Assembly Election 2023 : भाजपा की पूर्व विधायक अनीता सिंह गुर्जर का ऐलान, पार्टी ने दिया धोखा, लडूंगी चुनाव लेकिन पार्टी तय नहीं

भरतपुर। भारतीय जनता पार्टी से दो बार की पूर्व विधायक अनीता सिंह गुर्जर ने खुलकर बगावत कर दी है। अनीता सिंह ने कहा है कि भाजपा ने मेरे साथ धोखा किया है। ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया है, जो कामां से 50 हजार वोटों से हारा था। अब जनता चाहती है कि मैं चुनाव लडूं, इसलिए मैं भाजपा के बंधन से मुक्त हो गई हूं। जनता की इच्छा का ध्यान रखते हुए मैं चुनाव लडूंगी।

पार्टी ने सही नहीं किया, धोखा नहीं देना चाहिए था

पूर्व विधायक अनीता सिंह ने बुधवार दोपहर नगर स्थित अपने आवास पर क्षेत्र के लोगों के साथ वार्ता के बाद चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि दो माह पूर्व पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की थी। इस दौरान उनसे पूछा था कि उन्हें (अनीता गुर्जर) चुनाव लड़ाएंगे या नहीं लड़ाएंगे। अगर उन्हें मौका नहीं भी दिया जाता है तो भी वो पार्टी के साथ हैं। इससे न उन्हें और न उनके कार्यकर्ताओं को दुख होगा। इस पर पार्टी की ओर से कहा गया कि जिस पौधे को पेड़ बनाया है, उसे आगे भी बढ़ाएंगे। आपका टिकट नहीं काटेंगे, लेकिन अब ऐसे व्यक्ति (जवाहर सिंह बेढम) को टिकट दे दिया, जो डीग का रहने वाला है। कामां से 50 हजार मतों से हारा था, अब नगर भाग के आए हैं। ऐसे धोखा नहीं देना चाहिए था।

मिलने पहुंचे जवाहर सिंह, दिया दो टूक जवाब

नगर से भाजपा प्रत्याशी जवाहर सिंह बेढम बुधवार दोपहर पूर्व विधायक अनीता सिंह से मिलने उनके आवास पर पहुंचे, लेकिन अनीता सिंह उस समय समाज के लोगों के साथ वार्ता कर रहीं थीं। ऐसे में दोनों की मुलाकात नहीं हो पाई और अनीता सिंह ने जवाहर सिंह से एक-डेढ़ घंटे बाद मिलने के लिए कह दिया। इसके बाद जवाहर सिंह फिर से अनीता के घर पहुंचे और दोनों के बीच बंद कमरे में वार्ता हुई। बताया जा रहा है कि अनीता सिंह ने जवाहर सिंह से स्पष्ट बोल दिया है कि जनता की इच्छा है कि मैं चुनाव लड़ूं और जनता ही मुझे चुनाव लड़ा रही है। इसके बाद जवाहर सिंह वहां से चले आए।

वसुंधरा खेमे के 20 लोगों के टिकट काटे

अनीता सिंह ने कहा कि वो अकेली ऐसी नहीं हैं, जिसका टिकट कटा है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे खेमे के 20 लोगों के टिकट काट दिए गए हैं। अनीता सिंह ने कहा कि कुछ नेताओं ने कहा था कि तुम्हारे टिकट पर संकट है, तुम गलत कैंप में हो। इस पर कहा था कि वसुंधरा भी तो अपनी ही पार्टी की नेता हैं। मैं पार्टी से अलग नहीं हूं, पार्टी के साथ हूं। इसके बाद भी पार्टी ने मेरे साथ धोखा किया है। अब जनता चाहती है कि मैं चुनाव लडूं, इसलिए अब मैं चुनाव लडूंगी। किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगी इस सवाल पर अनीता ने कहा कि अभी इसके बारे में कोई विचार नहीं किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान-इजरायल तनाव: PM नेतन्याहू का बड़ा बयान, बोले- 'मुज्तबा खामेनेई की जिंदगी की कोई गारंटी नहीं'
ईरान-इजरायल तनाव: PM नेतन्याहू का बड़ा बयान, बोले- 'मुज्तबा खामेनेई की जिंदगी की कोई गारंटी नहीं'
'साफ-साफ बताएं कि आप जंग में किसके साथ हैं?', मुज्तबा खामेनेई ने पड़ोसी मुस्लिम देशों से किया सवाल
'साफ-साफ बताएं कि आप जंग में किसके साथ हैं?', मुज्तबा खामेनेई ने पड़ोसी मुस्लिम देशों से किया सवाल
अमेरिका का KC-135 विमान इराक में क्रैश, ईरान के साथ संघर्ष में चौथा प्लेन तबाह
अमेरिका का KC-135 विमान इराक में क्रैश, ईरान के साथ संघर्ष में चौथा प्लेन तबाह
रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर 2’ का धमाका, एडवांस बुकिंग में देश-विदेश में मचाई धूम
रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर 2’ का धमाका, एडवांस बुकिंग में देश-विदेश में मचाई धूम
पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, अमित शाह की अगुवाई में बनी उच्चस्तरीय समिति
पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, अमित शाह की अगुवाई में बनी उच्चस्तरीय समिति
फरवरी में खुदरा महंगाई 3.21% पर, खाने-पीने की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से बढ़ा दबाव
फरवरी में खुदरा महंगाई 3.21% पर, खाने-पीने की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से बढ़ा दबाव
खाना पकाने के लिए LPG सिलेंडर ही क्यों होता है सबसे ज्यादा इस्तेमाल? दूसरी गैसें क्यों नहीं बन पातीं बेहतर विकल्प
खाना पकाने के लिए LPG सिलेंडर ही क्यों होता है सबसे ज्यादा इस्तेमाल? दूसरी गैसें क्यों नहीं बन पातीं बेहतर विकल्प
सिंगर बादशाह की मुश्किलें बढ़ीं, अपर्णा यादव ने यूपी में सभी शो पर रोक लगाने की मांग, CM योगी को भेजा पत्र
सिंगर बादशाह की मुश्किलें बढ़ीं, अपर्णा यादव ने यूपी में सभी शो पर रोक लगाने की मांग, CM योगी को भेजा पत्र
बिना चीनी के मीठी चाय कैसे बनाएं, शुगर फ्री विकल्प जो सेहत के लिए बेहतर हैं
बिना चीनी के मीठी चाय कैसे बनाएं, शुगर फ्री विकल्प जो सेहत के लिए बेहतर हैं
दीदी खुद को करना चाहती थी वायरल लेकिन हो गया कांड, आप भी देखें Video
दीदी खुद को करना चाहती थी वायरल लेकिन हो गया कांड, आप भी देखें Video
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद रोहित पवार का बड़ा दावा, बोले – दो दिन में करूंगा अहम खुलासा
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद रोहित पवार का बड़ा दावा, बोले – दो दिन में करूंगा अहम खुलासा
वीडियो देखते-देखते अचानक फटा मोबाइल, बड़ा हादसा टला; बच्ची बाल-बाल बची, Video वायरल
वीडियो देखते-देखते अचानक फटा मोबाइल, बड़ा हादसा टला; बच्ची बाल-बाल बची, Video वायरल
मुश्किलों में घिरे हार्दिक पांड्या!, तिरंगा लपेटकर गर्लफ्रेंड के साथ डांस करने पर शिकायत दर्ज
मुश्किलों में घिरे हार्दिक पांड्या!, तिरंगा लपेटकर गर्लफ्रेंड के साथ डांस करने पर शिकायत दर्ज
कौन है वायरल गर्ल मोनालिसा का मुस्लिम पति? जिसके लिए परिवार के खिलाफ जाकर की शादी, 6 महीने में पनपा प्यार
कौन है वायरल गर्ल मोनालिसा का मुस्लिम पति? जिसके लिए परिवार के खिलाफ जाकर की शादी, 6 महीने में पनपा प्यार