न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Rajasthan Assembly Election 2023 : बगावत को टालने के लिए कांग्रेस ने अपनाई यह रणनीति, 30% विधायक व मंत्रियों का कट सकता है टिकट

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस बात का संकेत दे चुके हैं कि कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की पहली सूची 18 अक्टूबर के बाद ही जारी करेगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 11 Oct 2023 6:38:30

Rajasthan Assembly Election 2023 : बगावत को टालने के लिए कांग्रेस ने अपनाई यह रणनीति, 30% विधायक व मंत्रियों का कट सकता है टिकट

जयपुर। निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव तारीखों की घोषणा के बाद भाजपा ने राजस्थान चुनाव के लिए अपने 41 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची के जारी होने के बाद से ही भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त विरोध दिखाई दे रहा है। इसी को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की कोई सूची जारी नहीं की है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस बात का संकेत दे चुके हैं कि कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की पहली सूची 18 अक्टूबर के बाद ही जारी करेगी। इसका एक अर्थ यह भी लगाया जा रहा है कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को उम्मीद है कि सूची जारी होने के बाद कांग्रेस पार्टी में भाजपा से ज्यादा बगावती सुर सुनने को मिल सकते हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी नहीं चाहती है कि टिकट कटने के बाद बगावत करने वाले नेताओं को ज्यादा समय मिले, जिससे कांग्रेस प्रत्याशियों को कम से कम नुकसान हो। इसी सोच के चलते कांग्रेस पार्टी उम्मीदवारों की सूची जारी करने में देरी कर रही है।

टिकट कटने के बाद विधायक और मंत्री नहीं कर पाएंगे नुकसान

जिन मंत्री और विधायकों के टिकट काटे जाएंगे वह कांग्रेस पार्टी को ज्यादा नुकसान नहीं कर सके इसी सोच के साथ यह निर्णय लिया गया है। कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की राजस्थान के मुद्दे पर बैठक 18 अक्टूबर को होगी। 18 अक्टूबर को होने वाली कांग्रेस सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक को लेकर कहा जा रहा है कि जहां विवाद ज्यादा है उन सीटों पर तो नामांकन दाखिल करने से कुछ समय पहले ही उम्मीदवारों के नाम सार्वजनिक किए जाएंगे।

कांग्रेस में कई मंत्री विधायकों के टिकट पर लटकी तलवार

राजस्थान में कांग्रेस सत्ताधारी दल है। बीते 5 साल में मंत्री और विधायक अपने क्षेत्र में काफी ताकतवर हो गए थे। मंत्रियों, विधायकों ने अपने क्षेत्र में संगठन के सभी ब्लॉक, मंडल और जिला पदाधिकारी बनाए हैं। वहीं ज्यादातर विधानसभा में तो हारे हुए कांग्रेस प्रत्याशी के कहने पर संगठन बनाया गया, यही कारण है कि अब यह नेता अपने क्षेत्र में कांग्रेस के सर्वे-सर्वा हो चुके हैं। ऐसे में अगर मंत्रियों-विधायकों में से किसी का टिकट कटता है, तो फिर होने वाली बगावत में संगठन के नेता भी शामिल हो सकते हैं। यही कारण है कि नुकसान कम से कम हो इसी सोच के साथ कांग्रेस ने टिकट वितरण में देरी करने का निर्णय लिया है। कहा यह जा रहा है कि सर्वे के अनुसार करीब 30% वर्तमान विधायकों के टिकट कट सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट