न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: अन्नपूर्णा रसोई में गड़बड़ी, बिना नल के ही लगा दिया वाटर कूलर, मदन दिलावर ने निरस्त करने के दिए आदेश

राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कोटा के बंदा गांव में अन्नपूर्णा रसोई में अनियमितता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की। गरीबों से अवैध वसूली पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने जिला कलेक्टर को रसोई निरस्त करने के निर्देश दिए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 16 Mar 2025 3:13:06

राजस्थान: अन्नपूर्णा रसोई में गड़बड़ी, बिना नल के ही लगा दिया वाटर कूलर, मदन दिलावर ने निरस्त करने के दिए आदेश

राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं। लगातार दूसरे दिन उन्होंने नगर निगम कोटा दक्षिण के वार्डों में होली मिलन समारोह में भाग लिया। वार्ड नंबर-8 के धरमपुरा स्थित भील बस्ती में होली मिलन के बाद जब उनका काफिला बंदा गांव पहुंचा, तो ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं।

ग्रामीणों ने शिकायत की कि गांव की अन्नपूर्णा रसोई में अनियमितता हो रही है, और संचालक भोजन के लिए अतिरिक्त पैसे वसूल रहा है। इस पर मंत्री दिलावर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अन्नपूर्णा रसोई को निरस्त करने के आदेश जारी किए।

'रसोई आवंटन किसी और के नाम, संचालन कोई और कर रहा था'

शिकायत मिलने पर मंत्री ने संचालक प्रशांत को बुलाकर पूछताछ की। प्रशांत ने बताया कि वह 8 रुपये में 5 रोटी और सब्जी देता है, लेकिन अतिरिक्त रोटी लेने पर दूसरा कूपन 10 रुपये का कटवाना पड़ता है। इस पर मंत्री ने सवाल किया कि वह 10 रुपये किसके कहने पर ले रहा है।

"सरकार दे रही है राशि, फिर भी लूट रहे हो" - मंत्री मदन दिलावर का कड़ा रुख

शिकायत सुनते ही शिक्षा मंत्री मदन दिलावर भड़क गए और सख्त लहजे में कहा, "राज्य सरकार गरीबों को सस्ते और भरपेट भोजन के लिए 8 रुपये में अन्नपूर्णा रसोई योजना चला रही है, और तुम लोग गरीबों के हक पर डाका डाल रहे हो!"

मंत्री दिलावर ने स्पष्ट किया कि सरकार प्रत्येक थाली के लिए 30 रुपये का प्रावधान करती है, जिसमें 600 ग्राम भोजन दिया जाना तय है। इस योजना के तहत, 8 रुपये कूपन से लिए जाते हैं और शेष 22 रुपये सरकार देती है। इसके बावजूद गरीबों से अवैध रूप से 10 रुपये अतिरिक्त वसूलना खुली लूट है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मंत्री ने मौके पर ही कोटा जिला कलेक्टर को फोन किया और बंधा गांव की अन्नपूर्णा रसोई को तुरंत निरस्त करने के निर्देश जारी किए।

सहायक अभियंता को मंत्री ने लगाई फटकार, 7 दिन में काम पूरा करने के निर्देश

होली मिलन समारोह के दौरान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसी गांव में उनके फंड से वाटर कूलर लगाया गया था, जिस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और मंत्री दिलावर की तस्वीर भी लगी थी। हालांकि, ग्रामीणों ने शिकायत की कि वाटर कूलर लंबे समय से लगा हुआ है, लेकिन चालू नहीं हो सका, क्योंकि अधिकारियों ने उसमें नल (टोटी) ही नहीं लगाई। यह सुनते ही मंत्री दिलावर नाराज हो गए और मौके पर मौजूद सहायक अभियंता लक्ष्मीनारायण को फटकार लगाई। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा, "जहां-जहां वाटर कूलर लगाए गए हैं, उन सभी का निरीक्षण करें और 7 दिन के भीतर इस वाटर कूलर को पूरी तरह चालू करें।"

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी