न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान ने फिर ओढ़ी कोहरे की चादर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

राजस्थान एक बार फिर कोहरे की चादर ओढ़े रहा। सोमवार सुबह जयपुर, कोटा, अलवर, दौसा, भरतपुर, अजमेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर सहित कई जिलों में विजिबिलिटी काफी कम रही। विजिबिलिटी कम होने से हाईवे पर गाड़ियां रेंगती रहीं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 06 Jan 2025 1:17:24

राजस्थान ने फिर ओढ़ी कोहरे की चादर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

जयपुर। राजस्थान एक बार फिर कोहरे की चादर ओढ़े रहा। सोमवार सुबह जयपुर, कोटा, अलवर, दौसा, भरतपुर, अजमेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर सहित कई जिलों में विजिबिलिटी काफी कम रही। विजिबिलिटी कम होने से हाईवे पर गाड़ियां रेंगती रहीं।

सोमवार सुबह नाहरगढ़ की पहाड़ियां कोहरे की चादर में लिपटी रहीं। सोमवार सुबह नाहरगढ़ का किला धुंध की आगोश में रहा। सोमवार सुबह जयपुर में काफी देर तक धुंध ने सूरज का रास्ता रोका। घना कोहरे के कारण जयपुर में भी विजिबिलिटी बहुत कम रही।

घने कोहरे के कारण जयपुर में सुबह काफी ठंड रही। जलमहल के आसपास टूरिस्ट भी कम नजर आए।

rajasthan winter weather,rajasthan cold wave updates,rajasthan weather forecast,rajasthan temperature drop,rajasthan fog conditions,rajasthan winter rain,rajasthan hailstorm forecast,rajasthan weather news,rajasthan climate updates,rajasthan seasonal weather

मौसम विशेषज्ञों ने मकर संक्रांति से पहले राजस्थान में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की संभावना जताई है। इस सिस्टम के प्रभाव से 10 से 12 जनवरी के बीच जयपुर, भरतपुर, बीकानेर और अजमेर संभाग के जिलों में बादल छाएंगे। कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे का मौसम देखें तो उत्तरी राजस्थान के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ समेत पूर्वी राजस्थान के जिलों में घना कोहरा रहा। इस कारण इन शहरों में कल दिन का अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। राज्य में कल गंगानगर में सबसे ठंडा दिन रहा, जहां दिन का अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कोहरे के कारण यहां सुबह से लोगों को सूरज के दर्शन नहीं हुए। दिन में हवा चली और कड़ाके की सर्दी रही। हनुमानगढ़ जिले में भी कल अधिकतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

rajasthan winter weather,rajasthan cold wave updates,rajasthan weather forecast,rajasthan temperature drop,rajasthan fog conditions,rajasthan winter rain,rajasthan hailstorm forecast,rajasthan weather news,rajasthan climate updates,rajasthan seasonal weather

दिन का तापमान गिरा

जयपुर में कल अधिकतम तापमान 6 डिग्री गिरकर 20.7 डिग्री सेल्सियस, पिलानी (झुंझुनूं) में 21.2, चूरू में 22.2, धौलपुर में 14.4, अलवर में 20.8, करौली में 17.4, सिरोही में 20.2, बीकानेर में 21.7, जोधपुर में 25.8, जैसलमेर में 22 और बाड़मेर में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

दो दिन कड़ाके की सर्दी पड़ेगी

8-9 जनवरी को राजस्थान में कोहरे से राहत मिलने की संभावना है, लेकिन शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा। इन दो दिन प्रदेश में कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है।

रविवार को जयपुर, श्रीगंगानगर, डूंगरपुर, करौली समेत अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 3 से लेकर 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। आज (सोमवार) भी जयपुर, अजमेर, भरतपुर, बीकानेर संभाग के 19 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

rajasthan winter weather,rajasthan cold wave updates,rajasthan weather forecast,rajasthan temperature drop,rajasthan fog conditions,rajasthan winter rain,rajasthan hailstorm forecast,rajasthan weather news,rajasthan climate updates,rajasthan seasonal weather

मौसम विभाग ने 6 व 7 जनवरी के लिए निम्न जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है—

ऑरेंज अलर्ट—बीकानेर
, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, अलवर, जयपुर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करौली, टोंक, अजमेर और भीलवाड़ा

येलो अलर्ट—नागौर, कोटा, चित्तौड़गढ़, सवाईमाधोपुर, कोटा, बूंदी, टोंक, करौली, धौलपुर, जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, नागौर, चूरू।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका