Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: अलवर के अस्पताल में भर्ती हीट स्ट्रोक के 31 में से 9 मरीजों की मौत

राजस्थान इन दिनों भीषण गर्मी और हीटवेव की चपेट में है। राजस्थान के कई जिलों में हीटस्ट्रोक के मामले सामने आ रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 21 Jun 2024 8:06:00

राजस्थान: अलवर के अस्पताल में भर्ती हीट स्ट्रोक के 31 में से 9 मरीजों की मौत

अलवर। राजस्थान इन दिनों भीषण गर्मी और हीटवेव की चपेट में है। राजस्थान के कई जिलों में हीटस्ट्रोक के मामले सामने आ रहे हैं। अलवर में गर्मी के कारण पिछले 48 घंटों में 9 लोगों की मौत हो गई है। यह सभी सामान्य अस्पताल के हीट स्ट्रोक वार्ड में भर्ती करवाए गए थे। यहाँ बनाए गए हीट स्ट्रोक वार्ड में बीते 48 घंटे में कुल 31 लोगों को लू तापघात के चलते लाया गया था। वहीं, वार्ड में अभी 8 लोग भर्ती हैं। दो दिन में इस वार्ड में हीटस्ट्रोक के 31 मरीज आ चुके हैं। उधर, सामान्य वार्ड में भी गर्मी से बीमार मरीज भर्ती हैं। ओपीडी में भी उलटी-दस्त के बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं।

अस्पताल प्रशासन मौतों के पीछे हीट स्ट्रोक रोगियों की अधिक उम्र का तर्क दे रहा है। उनका कहना है कि गत दो दिनों में मृत 9 मरीजों में से 8 मरीज 60 साल की उम्र पार थे। पीएमओ डॉ. सुनील चौहान का कहना है कि गर्मी के चलते हीट स्ट्रोक के मामले बढ़े हैं और मौतें भी ज्यादा हो रही हैं।

इमरजेंसी में 2 दिन में 21 लोग मृत हालत में लाए

सरकारी दावों और हालात के बीच का सच यह है कि राजकीय सामान्य अस्पताल में बीते 48 घंटे में 21 मरीज मृतावस्था में लाए गए। मॉर्चरी में ही 8 लोगों के शव रखे गए, जिनमें कई की पहचान तक नहीं हो सकी है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार हीट स्ट्रोक चलते भर्ती मरीजों में फुलिया देवी (63), एमएसयू में, विजय गिरी (80) और लक्षमण दास (74) की एमआईसीयू में मौत हुई। जबकि भगवान (82), नट्टन (86), सुखबाई (76), असनकी (65) और राजवंती (78) की मौत हीट स्ट्रोक वार्ड में हुई। उधर, कई मरीजों को उपचार के बाद वार्ड से छुट्टी भी दी गई है। इस समय जिला अस्पताल की मोर्चरी में 8 अज्ञात शव हैं। जिनमें से 4 शव एक ही दिन के हैं। इनकी पहचान नहीं हो सकी है।

सामान्य अस्पताल अलवर के मेडिकल ज्यूरिस्ट डॉक्टर प्रेम सैनी का कहना है कि ऐसी स्थिति कोरोना के बाद पहली बार देखने को मिली है जब रोजाना मोर्चरी में 8 से 10 शव लाए जा रहे हैं। जबकि यहाँ डीप फ्रीज में अधिकतम 8 शव रखने की जगह है।

वहीं दूसरी ओर अलवर के जिला कलेक्टर आशीष गुप्ता का कहना है कि अभी इतनी जल्दी गर्मी से मौत नहीं कह सकते। किसी की मौत की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होती है। इसकी रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

जेल में बंदी की तबीयत बिगड़ी, मौत

सेंट्रल जेल अलवर के ओपन कैम्प में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक बंदी की मंगलवार शाम को तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं, बंदी की मौत के कारणों को न्यायिक जांच शुरू कर दी गई है। प्रथम दृष्टया इसे गर्मी से मौत होना बताया जा रहा है। शहर कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि मालाखेड़ा के मिर्जापुर निवासी नेमीचंद (61) पुत्र हरलया जाट हत्या के प्रकरण में वर्ष 2008 से अलवर सेंट्रल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।
गंगानगर रहा सबसे गर्म

पिछले 24 घंटे में राजस्थान के कई जिलों में हीटवेव का असर देखा गया। गंगानगर में सर्वाधिक तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, धौलपुर, चूरू, अलवर, पिलानी, करौली, भरतपुर, फलोदी, फतेहपुर, बीकानेर, जैसलमेर, चित्तौड़गढ़, जयपुर, बाड़मेर, कोटा और सीकर में पारा 40 डिग्री पार रहा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका