न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: झुंझुनूं जिले में सड़क हादसा में 5 मरे, 20 घायल, मिनी बस और स्कॉर्पियों में हुई भीषण टक्कर

झुंझुनूं जिले में सोमवार को हुए मिनी बस और स्कॉर्पियो गाड़ी में हुए भीषण टक्कर में 3 लोगों की मौके पर और 2 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही दुर्घटना में 20 से अधिक घायल हो गए। दुर्घटना की भीषणता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 06 May 2024 7:22:27

राजस्थान: झुंझुनूं जिले में सड़क हादसा में 5 मरे, 20 घायल, मिनी बस और स्कॉर्पियों में हुई भीषण टक्कर

झुंझुनूं। झुंझुनूं जिले में सोमवार को हुए मिनी बस और स्कॉर्पियो गाड़ी में हुए भीषण टक्कर में 3 लोगों की मौके पर और 2 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही दुर्घटना में 20 से अधिक घायल हो गए। दुर्घटना की भीषणता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में अब तक कुल पांच लोगों की मौत हुई, जबकि दो दर्जन से अधिक घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से सिंघाना सीएचसी में इलाज के लिए ले जाया गया है।

मामला सिंघाना के थली गांव के पास हुआ। पुलिस ने घायलों को सिंघाना अस्पताल पहुंचा दिया है, जबकि भीषण टक्कर में मारे गए शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी घर पहुंचा दिया है। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं लग सका है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार सिंघाना -बुहाना मार्ग पर थाली -गुजरवास गांव के पास सिंघाना की ओर जा रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बुहाना की ओर से आ रही मिनी बस से आमने-सामने की भिडंत हो गई, जिसमें स्कॉर्पियो में सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो दर्जन से अधिक सवारियां घायल हो गई।

गंभीर रूप से घायल दो पैसेंजर की इलाज के दौरान मौत

मौके पर पहुंचे बुहाना डिप्टी नोपाराम और एसडीएम हेमंत कुमार व बुहाना और सिंघाना पुलिस थाने का जाप्ता मौके पर पहुंच घायलों को निजी और एंबुलेंस की मदद से सिंघाना सीएचसी लाया गया, जहां पर घायलों का इलाज किया जा रहा हैं। दो घायलों की इलाज के दौरान मौत हो गई।

सिंघाना अस्पताल में एक साथ दो दर्जन से अधिक घायलों के पहुंचने से अस्पताल में अफरातफरी का माहौल हो गया। अस्पताल में खेतड़ी बीसीएमओ डॉ. हरीश यादव बुहाना बीसीएमओ, डॉ. जयवीर की अगुवाई में घायलों के इलाज में जुटा हुआ हैं। आठ घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें झुंझुनू के बीडीके अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

सड़क से हटाए गए क्षतिग्रस्त वाहन, शुरू हुआ यातायात

एनडीटीवी के अनुसार हादसे में मृतकों के शवों को खेतड़ी नगर के केसीसी अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया गया है। सीएमएचओ डॉ. राजकुमार डांगी लगातार घायलों को लेकर अपडेट ले रहे हैं। मौके पर पहुंची बुहाना और सिंघाना पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाते हुए यातायात को सुचारू करवा दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट