न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनूपगढ़ में भाजपा और PM मोदी पर जमकर बरसे राहुल गाँधी, मीडिया को लेकर कहा इनका जरूरी मुद्दा अंबानी की शादी

अनूपगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, देश में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है। दूसरे नंबर पर महंगाई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 11 Apr 2024 5:14:36

अनूपगढ़ में भाजपा और PM मोदी पर जमकर बरसे राहुल गाँधी, मीडिया को लेकर कहा इनका जरूरी मुद्दा अंबानी की शादी

श्रीगंगानगर। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर आज राहुल गाँधी ने राजस्थान में पहली चुनावी रैली की। लोकसभा चुनाव 2024 के तहत पहले चरण में राजस्थान के श्रीगंगानगर लोकसभा सीट के लिए वोटिंग होगी। कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी ने आज गुरुवार को अनूपगढ़ में रैली की। अनूपगढ़ के बाद राहुल गांधी जोधपुर लोकसभा सीट पर फलौदी में दूसरी सभा करेंगे। अनूपगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, देश में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है। दूसरे नंबर पर महंगाई। आप हिंदुस्तान की जनता से पूछे तो वो आपको बताएंगे, पहले नंबर पर बेरोजगारी, दूसरे नंबर पर महंगाई मुद्दा है। लेकिन अगर आप हिंदुस्तान की मीडिया से पूछेंगे तो आपको लगेगा कि सबसे जरूरी मुद्दा अंबानी जी की शादी है।

24 घंटे आपको मीडिया में पीएम मोदी का चेहरा दिखेगा। ये जो मीडिया है इसका काम जनता की आवाज उठाने का है लेकिन ये कभी जनता के मुद्दों के बारे में नहीं बोलते। इनकी गलती नहीं है। ये बोलना भी चाहें तो इनके मालिक इन्हें बोलने नहीं देंगे।

सिर्फ ध्यान भटकाने का काम करती है भाजपा

अनूपगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, किसान सड़क पर उतर गए और मीडिया में क्या आता है? आतंकवादी हैं। बेरोजगारी की बात कभी नहीं आएगी, महंगाई की बात कभी नहीं आएगी। इनका (भाजपा) काम आपका ध्यान भटकाने का है। ये सिर्फ चाहते हैं कि पिछड़े वर्ग, किसान और गरीबों के मुद्दे राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया पर न आए।

राहुल गांधी ने कहा हिंदुस्तान के सबसे अमीर 22 लोगों के पास उतना ही पैसा है, जितना 70 करोड़ लोगों के पास है। एक तरफ 70 करोड़ लोग, दूसरी तरफ 22 लोग। 70 करोड़ में से किसान कह रहे हैं कि हमें न्यूनतम समर्थन मूल्य दे दो, युवा कह रहा है कि रोजगार दे दो, महिला कह रही है कि महंगाई से बचाओ। लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। नरेंद्र मोदी सीधा कहते हैं कि मैं किसानों को एमएसपी नहीं दूंगा, फिर कहते हैं कि वो तो आतंकवादी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट