न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में राहुल गांधी का सम्बोधन, उनकी कुछ बड़ी बातें

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी आज वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के साथ जयपुर पहुँचे। यहाँ उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित किया। इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने प्रदेश कांग्रेस के नए मुख्यालय का शिलान्यास किया। राहुल-खड़गे की सभा को कांग्रेस के चुनाव अभियान की शुरुआत मानी जा रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 23 Sept 2023 4:47:08

कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में राहुल गांधी का सम्बोधन, उनकी कुछ बड़ी बातें

जयपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के साथ जयपुर पहुँचे। यहाँ उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित किया। इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने प्रदेश कांग्रेस के नए मुख्यालय का शिलान्यास किया। राहुल-खड़गे की सभा को कांग्रेस के चुनाव अभियान की शुरुआत मानी जा रही है।

कांग्रेस मुख्यालय भवन के पोस्टरों में सचिन पायलट की फोटो नहीं लगाई गई, इसमें यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल की फोटो लगी है। वहीं, सभा स्थल पर बने मंच के पोस्टर पर सचिन पायलट को चौथे नंबर पर जगह दी गई है, यहां शांति धारीवाल को जगह नहीं मिली।

जयपुर में मानसरोवर में द्रव्यवती रिवर फ्रंट के पास ये नया मुख्यालय भवन बनेगा। कांग्रेस मुख्यालय बनाने के लिए 6000 वर्ग गज जमीन अलॉट की गई है। इसमें कुल 80 करोड़ रुपए की लागत आएगी। कांग्रेस के नए मुख्यालय में यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवा दल के मुख्यालय भी इसी नए भवन में होंगे। कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ, विभागों के दफ्तर एक जगह इसी मुख्यालय में होंगे।

राहुल गाँधी ने अपने सम्बोधन में कुछ बड़ी बातें कहीं, जो इस प्रकार हैं—

इंडिया और भारत के बीच लड़ाई करवाना चाहते हैं

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने नाम बदलना चाहा, इसके लिए संसद का विशेष सत्र बुला लिया। इंडिया को भारत किया, जबकि संविधान में साफ लिखा है कि इंडिया देट इज भारत। यानी इंडिया ही भारत है। जब उन्हें लगा कि इससे कोई फायदा नहीं होगा और भारत की जनता इन सब चीजों का समर्थन नहीं करती तो वे महिला आरक्षण बिल ले आए।

भाजपा महिला आरक्षण दस साल में लागू करना चाहती है

राहुल गांधी ने कहा कि महिला आरक्षण बिल का पूरे विपक्ष ने समर्थन किया। भाजपा चाहती है कि महिला आरक्षण दस साल में लागू हो, जबकि हम चाहते हैं कि महिला आरक्षण आज से ही लागू हो। मैंने रिसर्च की तो पता चला कि हमारी संस्थाओं में ओबीसी, दलित, आदिवासी वर्ग की क्या भागीदारी है? आज के हिंदुस्तान को 90 लोग चलाते हैं। आज के हिंदुस्तान को प्रधानमंत्री 90 अफसरों के साथ चलाते हैं। वे हर मंत्रालय के सचिव हैं। प्रधानमंत्री ओबीसी की बात करते हैं, लेकिन इन 90 अफसरों में सिर्फ 3 ओबीसी हैं। उनके पास हिंदुस्तान का सिर्फ 5 प्रतिशत बजट है।

जातिगत जनगणना की बात करो तो टीवी बंद कर देते हैं

राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान में हर वर्ग को सही प्रतिनिधित्व देने के लिए जातिगत जनगणना जरूरी है। इस जनगणना से पता चल जाएगा कि हिंदुस्तान में किस वर्ग के कितने लोग हैं। हम ओबीसी को भागीदारी देने की बात करते हैं, लेकिन जब तक ओबीसी कितने हैं, यह पता नहीं लगेगा तो कैसे काम होगा? प्रधानमंत्री जातिगत जनगणना से क्यों डरते हैं? हमने ये जनगणना करवाई थी, आंकड़े आपके पास हैं, उन आंकड़ों को हिंदुस्तान की जनता के सामने रख दीजिए और अगली जनगणना में जातिगत जनगणना भी करवाइए। ओबीसी का अपमान मत कीजिए। मोदी न तो अडाणी की बात कर पाते हैं, न ही ओबीसी के बारे में बात करते हैं।

भाजपा नेता खुद के बच्चों को अंग्रेजी स्कूलों में पढ़ाते हैं

राहुल ने कहा कि पिछले दिनों भाजपा के नेता अंग्रेजी के खिलाफ भाषण दे रहे थे। मैंने उनसे पूछा कि आपके बच्चे कहां पढ़ते हैं? उनके बच्चे अंग्रेजी मीडियम में पढ़ते हैं। भाजपा नेता चाहते हैं कि उनके बच्चे अंग्रेजी में पढ़े और गरीब का बच्चा अंग्रेजी न सीखे। ये दो हिंदुस्तान बनाना चाहते हैं।

यहां हजारों बब्बर शेर बैठे हैं

चुनाव से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए राहुल गांधी ने कहा कि जंगल में शेर देखने के लिए कई घंटों की मेहनत करनी पड़ती है, लेकिन मेरे सामने हजारों बब्बर शेर बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में सरकार ने चिंरजीवी योजना जैसी हेल्थ स्कीम दी है। 500 रुपए में सिलेंडर दिया है। यह सभी काम कार्यकर्ता जनता को जाकर बताएं।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान-इजरायल तनाव: PM नेतन्याहू का बड़ा बयान, बोले- 'मुज्तबा खामेनेई की जिंदगी की कोई गारंटी नहीं'
ईरान-इजरायल तनाव: PM नेतन्याहू का बड़ा बयान, बोले- 'मुज्तबा खामेनेई की जिंदगी की कोई गारंटी नहीं'
'साफ-साफ बताएं कि आप जंग में किसके साथ हैं?', मुज्तबा खामेनेई ने पड़ोसी मुस्लिम देशों से किया सवाल
'साफ-साफ बताएं कि आप जंग में किसके साथ हैं?', मुज्तबा खामेनेई ने पड़ोसी मुस्लिम देशों से किया सवाल
अमेरिका का KC-135 विमान इराक में क्रैश, ईरान के साथ संघर्ष में चौथा प्लेन तबाह
अमेरिका का KC-135 विमान इराक में क्रैश, ईरान के साथ संघर्ष में चौथा प्लेन तबाह
रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर 2’ का धमाका, एडवांस बुकिंग में देश-विदेश में मचाई धूम
रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर 2’ का धमाका, एडवांस बुकिंग में देश-विदेश में मचाई धूम
पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, अमित शाह की अगुवाई में बनी उच्चस्तरीय समिति
पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, अमित शाह की अगुवाई में बनी उच्चस्तरीय समिति
फरवरी में खुदरा महंगाई 3.21% पर, खाने-पीने की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से बढ़ा दबाव
फरवरी में खुदरा महंगाई 3.21% पर, खाने-पीने की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से बढ़ा दबाव
खाना पकाने के लिए LPG सिलेंडर ही क्यों होता है सबसे ज्यादा इस्तेमाल? दूसरी गैसें क्यों नहीं बन पातीं बेहतर विकल्प
खाना पकाने के लिए LPG सिलेंडर ही क्यों होता है सबसे ज्यादा इस्तेमाल? दूसरी गैसें क्यों नहीं बन पातीं बेहतर विकल्प
सिंगर बादशाह की मुश्किलें बढ़ीं, अपर्णा यादव ने यूपी में सभी शो पर रोक लगाने की मांग, CM योगी को भेजा पत्र
सिंगर बादशाह की मुश्किलें बढ़ीं, अपर्णा यादव ने यूपी में सभी शो पर रोक लगाने की मांग, CM योगी को भेजा पत्र
बिना चीनी के मीठी चाय कैसे बनाएं, शुगर फ्री विकल्प जो सेहत के लिए बेहतर हैं
बिना चीनी के मीठी चाय कैसे बनाएं, शुगर फ्री विकल्प जो सेहत के लिए बेहतर हैं
दीदी खुद को करना चाहती थी वायरल लेकिन हो गया कांड, आप भी देखें Video
दीदी खुद को करना चाहती थी वायरल लेकिन हो गया कांड, आप भी देखें Video
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद रोहित पवार का बड़ा दावा, बोले – दो दिन में करूंगा अहम खुलासा
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद रोहित पवार का बड़ा दावा, बोले – दो दिन में करूंगा अहम खुलासा
वीडियो देखते-देखते अचानक फटा मोबाइल, बड़ा हादसा टला; बच्ची बाल-बाल बची, Video वायरल
वीडियो देखते-देखते अचानक फटा मोबाइल, बड़ा हादसा टला; बच्ची बाल-बाल बची, Video वायरल
मुश्किलों में घिरे हार्दिक पांड्या!, तिरंगा लपेटकर गर्लफ्रेंड के साथ डांस करने पर शिकायत दर्ज
मुश्किलों में घिरे हार्दिक पांड्या!, तिरंगा लपेटकर गर्लफ्रेंड के साथ डांस करने पर शिकायत दर्ज
कौन है वायरल गर्ल मोनालिसा का मुस्लिम पति? जिसके लिए परिवार के खिलाफ जाकर की शादी, 6 महीने में पनपा प्यार
कौन है वायरल गर्ल मोनालिसा का मुस्लिम पति? जिसके लिए परिवार के खिलाफ जाकर की शादी, 6 महीने में पनपा प्यार