न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केरल: रैगिंग का खौफनाक मामला, थूका हुआ पानी पिलाया, स्टूडेंट के साथ एक घंटे तक की मारपीट

केरल में रैगिंग का खौफनाक मामला सामने आया है। तिरुवनंतपुरम के एक सरकारी कॉलेज में 7 सीनियर छात्रों ने एक फर्स्ट ईयर स्टूडेंट के साथ एक घंटे तक मारपीट की और उसे थूका हुआ पानी पिलाने की कोशिश की।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 19 Feb 2025 11:41:50

केरल: रैगिंग का खौफनाक मामला, थूका हुआ पानी पिलाया, स्टूडेंट के साथ एक घंटे तक की मारपीट

केरल में रैगिंग का खौफनाक मामला सामने आया है। तिरुवनंतपुरम के एक सरकारी कॉलेज में 7 सीनियर छात्रों ने एक फर्स्ट ईयर स्टूडेंट के साथ एक घंटे तक मारपीट की और उसे थूका हुआ पानी पिलाने की कोशिश की। कॉलेज प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए सभी सातों सीनियर छात्रों को सस्पेंड कर दिया है, वहीं पुलिस ने भी मामला दर्ज कर लिया है।

यह घटना तिरुवनंतपुरम के करियावट्टोम गवर्नमेंट कॉलेज की है, जहां की एंटी-रैगिंग सेल ने अपनी रिपोर्ट में पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया। इसी रिपोर्ट के आधार पर कॉलेज प्रशासन ने कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि सस्पेंड किए गए सभी सातों छात्र केरल की सत्तारूढ़ पार्टी 'मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी' के छात्र संगठन 'स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया' (SFI) से जुड़े हुए हैं।

क्या है पूरा मामला?

तिरुवनंतपुरम के करियावट्टोम गवर्नमेंट कॉलेज में 11 फरवरी को सीनियर और जूनियर छात्रों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें एक फर्स्ट ईयर छात्र घायल हो गया था। उसने सीनियर छात्रों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत से नाराज सीनियर्स ने बदला लेने की ठानी। गुस्साए सीनियर छात्र पीड़ित के हॉस्टल में घुसे और उसे खोजने लगे। जब वह नहीं मिला, तो वे उसके साथ रहने वाले एक अन्य छात्र को जबरदस्ती अपने साथ ले गए। इस छात्र को कॉलेज के SFI (स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया) एक्टिविटी रूम में ले जाया गया, जहां उसे घुटनों के बल बैठाकर बेरहमी से पीटा गया। पीड़ित छात्र के मुताबिक, सीनियर्स ने उसे करीब एक घंटे तक मारा-पीटा। जब उसने पीने के लिए पानी मांगा, तो उसे थूककर पानी दिया गया। जब उसने इसे पीने से इनकार किया, तो उस पर और ज्यादा हिंसा की गई।

कॉलेज और पुलिस का एक्शन

इस मामले की जांच सबसे पहले कॉलेज की एंटी-रैगिंग सेल ने की। उन्होंने शिकायत की बारीकी से जांच करने के साथ-साथ कॉलेज और हॉस्टल में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। जब रैगिंग का मामला साफ तौर पर सामने आया, तो कॉलेज प्रशासन ने तुरंत सख्त कदम उठाते हुए सभी सीनियर छात्रों को सस्पेंड कर दिया।

इसके बाद पुलिस ने भी कार्रवाई शुरू की। रैगिंग रोकथाम अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत