न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: श्रीगंगानगर में निर्दलीय प्रत्याशी राधेश्याम का निधन, स्थगित नहीं होंगे चुनाव

राधेश्याम की उम्र करीब 65 साल बताई जाती है। पुरानी आबादी के वार्ड छह में रहने वाले इस प्रत्याशी को निर्वाचन विभाग ने चुनाव निशान प्रेस आवंटित किया गया था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 22 Nov 2023 11:32:24

राजस्थान: श्रीगंगानगर में निर्दलीय प्रत्याशी राधेश्याम का निधन, स्थगित नहीं होंगे चुनाव

श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में मंगलवार को एक और चुनाव प्रत्याशी का आकस्मिक निधन हो गया। गंगानगर विधानसभा सीट से निर्दलीय होकर चुनाव लड़ रहे राधेश्याम पुद्ध गुरदित्ता राम की मृत्यु हो गई। हालांकि इस बार निर्दलीय प्रत्याशी के निधन के कारण चुनाव स्थगित नहीं होंगे। ज्ञातव्य है कि इससे पहले श्रीकरणपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी का निधन हो गया था।

राधेश्याम की उम्र करीब 65 साल बताई जाती है। पुरानी आबादी के वार्ड छह में रहने वाले इस प्रत्याशी को निर्वाचन विभाग ने चुनाव निशान प्रेस आवंटित किया गया था। प्रत्याशी के निधन की सूचना मिलने पर चुनाव आयोग के अधिकारियों की टीम ने उसके आवास पर जाकर फीडबैक लिया।

रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी संजय अग्रवाल ने बताया कि प्रत्याशी राधेश्याम के निधन की सूचना आई है, इसकी पुष्टि की जा रही है। वह कैंसर रोग से पीडि़त था। इस संबंध में राधेश्याम के परिजनों से भी संपर्क किया गया है। अग्रवाल ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

इधर, चुनाव आयोग ने किसी भी निर्दलीय प्रत्याशी के निधन होने पर चुनाव प्रक्रिया स्थगित नहीं करने का संकेत दिया है। पिछले दिनों करणपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी एवं मौजूदा विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर का निधन हो गया था। राष्ट्रीय दल के प्रत्याशी होने के कारण वहां चुनाव स्थगित किए जा चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट