न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मूसेवाला के कातिल ने गुनाह किया कबूल, कहा - मिड्‌डूखेड़ा के कत्ल का बदला लिया

मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का मर्डर लॉरेंस गैंग ने ही किया है। गैंगस्टर लॉरेंस के भांजे सचिन बिश्नोई ने दावा किया है कि यह कत्ल उसने किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 02 Jun 2022 5:40:39

मूसेवाला के कातिल ने गुनाह किया कबूल, कहा - मिड्‌डूखेड़ा के कत्ल का बदला लिया

मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का मर्डर लॉरेंस गैंग ने ही किया है। गैंगस्टर लॉरेंस के भांजे सचिन बिश्नोई ने दावा किया है कि यह कत्ल उसने किया है। उसने कहा, 'मैंने खुद सिद्धू मूसेवाला को गोलियां मारीं।' खुद को सचिन बिश्नोई बताने वाले शख्स ने एक टीवी चैनल से वर्चुअल ID के जरिए बातचीत में यह दावा किया।

उसने कहा कि हमने मोहाली में विक्की मिड्‌डूखेड़ा के कत्ल का बदला लिया है। पहले उसने खुद को सचिन थापन बताया। जब पत्रकार ने उससे पूछा कि वह सचिन बिश्नोई बोल रहा है तो उसने हां कहा। उसने कहा कि गैंगस्टर मेरे आदर्श और मामा हैं। हालांकि हत्या का दावा करने वाला असली सचिन बिश्नोई ही है, इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती।

हत्या का दावा करने वाले की पूरी बातचीत

- सचिन बिश्नोई ने कहा कि मोहाली में युवा अकाली नेता विक्की मिड्‌डूखेड़ा की हत्या हुई थी। पुलिस ने इसकी जांच की। कई गैंगस्टर्स से पूछताछ की गई। सबने कहा कि इसके पीछे सिद्धू मूसेवाला का हाथ है।
- हत्या करने वाले शूटर ने कहा था कि मूसेवाला ने उन्हें जगह दी और फाइनेंशियली सपोर्ट भी किया। दिल्ली पुलिस ने मूसेवाला का नाम भी लिया था। इसके बावजूद मूसेवाला के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। हम इंतजार करते रहे, लेकिन मूसेवाला पर कोई एक्शन नहीं हुआ।
- सचिन ने कहा कि चंडीगढ़ में गुरलाल बरार की हत्या भी मूसेवाला ने कराई। वह कनाडा बैठे गैंगस्टर गोल्डी बरार का भाई था। इसके पीछे भी सिद्धू मूसेवाला का हाथ था। इसके बावजूद उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।
- सचिन ने कहा कि मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला को मारने के बदले उसे कोई फेम नहीं चाहिए था। मकसद सिर्फ बदला लेना था। मूसेवाला की हत्या कर विक्की मिड्‌डूखेड़ा और गुरलाल बराड़ की हत्या का बदला ले लिया।
- सचिन बिश्नोई से जब पूछा गया कि मूसेवाला को मारने के लिए हथियार कहां से लाए, तो इसका जवाब उसने नहीं दिया। सचिन ने इतना जरूर कहा कि हमारे पास इससे बड़े हथियार हैं, जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता।

धमकी देने वाले बताएं, कहां आना है?

सचिन ने कहा कि जो भी हमें धमकी दे रहे हैं, जो कह रहे हैं कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला लेंगे, वह बताएं कि कहां आना है? करने वाले कहते नहीं हैं। सचिन से अगले टारगेट के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि जल्द इसके बारे में पता चल जाएगा। सचिन ने कहा कि इन्होंने 2 दिन में मनकीरत औलख को मारने की बात कही थी, कुछ नहीं कर सके। यह जो धमकी दे रहे हैं, इनमें से ही कोई एक मरेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात