न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत, किसान आंदोलन से सुर्खियों में आए थे

पंजाब के मशहूर अभिनेता दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत हो गई है। यह हादसा कुंडली मानेसर यानी केएमपी एक्सप्रेस-वे के पास हुआ। दीप सिद्धू अपने साथियों के साथ दिल्ली से पंजाब लौट रहे थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 15 Feb 2022 10:59:24

पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत, किसान आंदोलन से सुर्खियों में आए थे

पंजाब के मशहूर अभिनेता दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत हो गई है। यह हादसा कुंडली मानेसर यानी केएमपी एक्सप्रेस-वे के पास हुआ। दीप सिद्धू अपने साथियों के साथ दिल्ली से पंजाब लौट रहे थे। दीप केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानूनों के विरोध में हुए किसान आंदोलन के दौरान चर्चा में आए थे। पिछले साल 26 जनवरी को लाल किले में हुई हिंसा को लेकर भी उन्हें आरोपी बनाया गया था। इस केस‌ में दीप सिद्धू की गिरफ्तारी भी हुई थी।

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि स्कॉर्पियो चलाते समय अचानक दीप सिद्धू को वहां खड़ा ट्राला दिखा। उन्होंने गाड़ी घुमाने की कोशिश की ताकि ट्राले से टक्कर ना हो लेकिन उनकी गाड़ी ड्राइवर साइड से ट्राले के पीछे जा घुसी। दीप सिद्धू खुद गाड़ी चला रहे थे, इसलिए उनकी हादसे के वक्त ही मौत हो गई। ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना रात करीब 8:30 बजे सिंघू सीमा के पास हुई। उनकी महिला मित्र रीना ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठी थी। स्कॉर्पियो गाड़ी की वह साइड ट्राला से नहीं टकराई, इस वजह से उन्हें ज्यादा गंभीर चोटें नहीं आईं हैं। हिला मित्र का नाम रीना है और वह अमेरिका की रहने वाली है। उक्त महिला को सोनीपत के खरखौंदा अस्पताल में ले जाया गया है। हालांकि उसे मामूली चोट आई है।

पंजाब के मुक्तसर जिले में अप्रैल 1984 में जन्मे दीप सिद्धू अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। दीप ने लॉ की पढ़ाई की। वह किंगफिशर मॉडल हंट के विजेता रहे। मिस्टर इंडिया कॉन्टेस्ट में मिस्टर पर्सनैलिटी का खिताब भी जीता। साल 2015 में उसकी पहली पंजाबी फिल्म 'रमता जोगी' रिलीज हुई थी। हालांकि दीप 2018 में आई फिल्म जोरा दास नंबरिया से मशहूर हुए, जिसमें उनका किरदार गैंगस्टर का था।

पिछले साल गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान लालकिला परिसर में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने संबंधी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की प्राथमिकी के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने पहले 9 फरवरी को अभिनेता-कार्यकर्ता दीप सिद्धू को गिरफ्तार किया था। 17 अप्रैल को सुनवाई के दौरान विशेष न्यायाधीश नीलोफर आबिदा परवीन ने 30 हजार रुपए के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के दो जमानतदारों पर आरोपी की जमानत को मंजूरी दी थी। जमानत मिलने के तुरंत बाद ही इसी दिन उन्हें फिर गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल