न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब: स्पेशल टास्क फोर्स ने किया अन्तर्राज्यीय नशा गिरोह का भंडाफोड़, 7 तस्कर गिरफ्तार, भारी तादाद में मिली नशे की गोलियां

पंजाब पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने हिमाचल प्रदेश से ऑपरेट रहे अंतरराज्यीय नशा तस्करों के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ ने हिमाचल प्रदेश के बद्दी में एक फार्मा फैक्टरी से चल रहे साइकोट्रोपिक पदार्थ निर्माण और सप्लाई यूनिटों के अंतरराज्यीय अवैध नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। यह जानकारी पंजाब के पुलिस डीजीपी गौरव यादव ने दी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 11 May 2024 8:11:51

पंजाब: स्पेशल टास्क फोर्स ने किया अन्तर्राज्यीय नशा गिरोह का भंडाफोड़, 7 तस्कर गिरफ्तार, भारी तादाद में मिली नशे की गोलियां

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने हिमाचल प्रदेश से ऑपरेट रहे अंतरराज्यीय नशा तस्करों के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ ने हिमाचल प्रदेश के बद्दी में एक फार्मा फैक्टरी से चल रहे साइकोट्रोपिक पदार्थ निर्माण और सप्लाई यूनिटों के अंतरराज्यीय अवैध नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। यह जानकारी पंजाब के पुलिस डीजीपी गौरव यादव ने दी।
गौरव यादव ने कहा कि 5 राज्यों में चलाए गए इस पूरे ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने कुल 7 नशा तस्करों, सप्लायर्स को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 70.42 लाख नशीली गोलियां, कैप्सूल, 2.37 लाख रुपए की ड्रग मनी और 725.5 किलोग्राम ड्रग ट्रामाडोल पाउडर बरामद किया है। इन 5 राज्यों में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र शामिल हैं।
यह ऑपरेशन स्पेशल टास्क फोर्स, बॉर्डर रेंज अमृतसर की ओर से तरनतारन के गांव कोट मोहम्मद खान के सुखविंदर सिंह और अमृतसर के गोविंद नगर के जसप्रीत सिंह नामक 2 ड्रग तस्करों के खिलाफ हुआ। इनके आगे-पीछे के संबंधों की 3 महीने की जांच के बाद इसे चलाया गया। गौरतलब है कि इन तस्करों को इसी साल फरवरी में ब्यास से 4.24 लाख नशीली गोलियों, कैप्सूल और 1 लाख रुपये ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया गया था। इनकी गिरफ्तारी के बाद एसपी एसटीएफ विशालजीत सिंह और डीएसपी एसटीएफ वविंदर कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने इस रैकेट के मुख्य सरगना एलेक्स पालीवाल को सहारनपुर में ट्रेस करके गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से 9.04 लाख नशीली गोलियां, कैप्सूल और 1.37 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई है।

सरगना एलेक्स पालीवाल के खुलासे के बाद हिमाचल प्रदेश में कार्रवाई करते हुए ड्रग कंट्रोल ऑफिसर सुखदीप सिंह और रमनीक सिंह की मौजूदगी में पुलिस टीमों ने बायोजेनेटिक ड्रग प्राइवेट लिमिटेड की जांच की और रिकॉर्ड जब्त कर लिया। इन रिकॉर्ड्स से पता चला कि कंपनी ने केवल 8 महीनों में 200 मिलियन से अधिक अल्प्राजोलम टैबलेट का निर्माण किया। रिकॉर्ड में महाराष्ट्र की मेसर्स एस्टर फार्मा को सप्लाई की बात भी सामने आई। इस संबंध में आगे की जांच में बद्दी स्थित बायोजेनेटिक ड्रग प्राइवेट लिमिटेड की दूसरी फार्मा निर्माता कंपनी स्माइलेक्स फार्मा केम ड्रग इंडस्ट्रीज का खुलासा हुआ।


स्माइलेक्स फार्मा कैम ड्रग इंडस्ट्रीज के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान 47.32 ड्रग कैप्सूल और 725.5 किलोग्राम नशीला ट्रामाडोल पाउडर जोकि 1.5 करोड़ कैप्सूल बनाने के लिए काफी था... बरामद किया गया। रिकॉर्ड्स से पता चला कि स्माइलेक्स फार्मा केम ड्रग इंडस्ट्रीज ने एक साल के भीतर 6500 किलोग्राम नशीले ट्रामाडोल पाउडर खरीदा था। इस बीच नशीले पदार्थों के ट्रांसपोर्टेशन और वितरण की जांच करते हुए नशीले पदार्थों की तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क की जांच करते हुए 4 अन्य सप्लायर्स को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान इंतिजार सलमानी, प्रिंस सलमानी, बलजिंदर सिंह और सूबा सिंह के रूप में हुई। पुलिस टीमों ने चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के पास एक ट्रांसपोर्टेशन वाहन से 9.80 लाख नशीली गोलियों व कैप्सूल की खेप बरामद की।



राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के नोटिस पर ओवैसी का विरोध, किरेन रिजिजू से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग
रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के नोटिस पर ओवैसी का विरोध, किरेन रिजिजू से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग
150 सीटों पर कांग्रेस की नजर, क्या अखिलेश यादव मानेंगे प्रियंका गांधी की मांग?
150 सीटों पर कांग्रेस की नजर, क्या अखिलेश यादव मानेंगे प्रियंका गांधी की मांग?
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
टाइगर श्रॉफ नहीं सलमान खान थे निशाने पर? ‘भाईजान’ के घर की रेकी के बाद शूटर्स ने क्यों बदला प्लान
टाइगर श्रॉफ नहीं सलमान खान थे निशाने पर? ‘भाईजान’ के घर की रेकी के बाद शूटर्स ने क्यों बदला प्लान
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप