न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब: संगरूर में जहरीली शराब पीने से 4 मरे, दो अस्पताल में भर्ती

पंजाब के संगरूर में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो सिविल अस्पताल संगरूर में भर्ती हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 20 Mar 2024 3:26:58

 पंजाब: संगरूर में जहरीली शराब पीने से 4 मरे, दो अस्पताल में भर्ती

संगरूर। पंजाब के संगरूर में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो सिविल अस्पताल संगरूर में भर्ती हैं। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय भोला सिंह, 42 साल के निर्मल सिंह, परात सिंह और 30 साल के जगजीत सिंह के रूप में हुई है। चारों गुज्जरां गांव के रहने वाले थे। एक साथ चार मौतों से गांव में शोक की लहर है। यह घटना गुजरान गांव में हुई, जो जिले के दिरबा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में स्थित है। पुलिस द्वारा घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

घटना की सूचना पाते ही दिड़बा थाने की पुलिस ने गांव में पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सभी व्यक्ति गांव में ही दिहाड़ी-मजदूरी करते थे और गांव के ही किसी व्यक्ति से सस्ती शराब खरीदी थी। मरने वालों में दो सगे भाई भी हैं।

गौरतलब है कि इसी तरह की एक घटना में, अप्रैल 2023 में संगरूर में घटी थी, जब नकली शराब पीने से तीन मजदूरों की मौत हो गई थी। वहीं दूसरी ओर अगस्त 2020 में, लुधियाना स्थित पेंट की दुकान द्वारा निर्मित नकली शराब पीने से पंजाब के तीन जिलों में कम से कम 112 लोगों की मौत हो गई थी।

मंगलवार रात को गुज्जरां गांव में चारों दोस्तों ने एक साथ शराब पी थी। बुधवार सुबह वह नींद से नहीं जागे। परिजनों ने उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिड़बा पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिए हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के हवाले किए जाएंगे।

दिड़बा थाना क्षेत्र के जिस गांव में यह घटना हुई, वह पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा के विधानसभा क्षेत्र है। संगरूर जिले में ऐसी ही घटना पिछले साल भी हुई थी। सुनाम के गांव नमोल में जहरीली शराब पीने से तीन मजदूरों की मौत हो गई थी।

SIT का गठन, मजिस्ट्रेट जांच के भी आदेश

पंजाब के विशेष डीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी मौके पर गए हैं। जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। डीसी ने मजिस्ट्रेट जांच के भी आदेश दिए हैं। शुक्ला ने कहा कि अभी तक हमें तीन मौतों की जानकारी है। कुछ अन्य लोग अस्पताल में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें