न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब: पटियाला मेडिकल कॉलेज में कोरोना ब्लास्ट, 100 से ज्यादा छात्र संक्रमित

पंजाब में बढ़ते कोविड के मामलों के बीच लगातार दूसरे दिन भी कोविड का आंकड़ा 400 के पार रहा है। पिछले 24 घंटों में एक बार सूबे में कोविड के 419 केस सामने आए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 04 Jan 2022 9:25:29

पंजाब: पटियाला मेडिकल कॉलेज में कोरोना ब्लास्ट, 100 से ज्यादा छात्र संक्रमित

पंजाब के पटियाला में कोरोना ब्लास्ट हुआ है। शहर के राजेंद्र मेडिकल कॉलेज में 100 से ज्यादा छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल को खाली करवा लिया गया है। पंजाब में बढ़ते कोविड के मामलों के बीच लगातार दूसरे दिन भी कोविड का आंकड़ा 400 के पार रहा है। पिछले 24 घंटों में एक बार सूबे में कोविड के 419 केस सामने आए हैं। पठानकोट और पटियाला में सर्वाधिक पॉजिटिविटी दर में वृद्धि देखी गई, जिससे दोनों जिलों को प्रतिबंध लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। दोनों जिलों ने पिछले 6 दिनों में राज्य के कुल केस लोड का 50 प्रतिशत दर्ज किया है। पठानकोट में चौथी कक्षा तक के निजी व सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद कर दिया है। जबकि पटियाला में थापर विश्वविद्यालय ने सभी श्रेणियों के प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं बंद कर दीं हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री कोविड की स्थिति का जायजा लेने के लिए आज मंगलवार सुबह आपात बैठक बुलाई है। जिसमें राज्य के स्कूल और कॉलेजों को बंद करने का निर्णय लिया जा सकता है। चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान मंत्री डॉ राज कुमार वेरका ने पुष्टि की है कि राजेंद्र मेडिकल कॉलेज के 100 से अधिक छात्रों के टेस्ट पॉजिटिव आए हैं।

पंजाब में 29 दिसंबर से अब तक 1,656 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से 800 अकेले पटियाला और पठानकोट से हैं। पटियाला में 29 दिसंबर से अब तक 502 नए मामले सामने आए हैं, जबकि पठानकोट में 3 जनवरी तक 298 मामले सामने आए हैं। 3 जनवरी को पटियाला की पॉजिटिविटी दर 23.95% और उसके बाद पठानकोट की 16.2% थी। लुधियाना जिसमें लगभग एक हफ्ते पहले पॉजिटिविटी दर 1% से भी कम थी, वहां सोमवार को पॉजिटिविटी दर 6.6% थी। सोमवार को राज्य में केवल 9,354 टेस्ट किए गए, जिनमें से 419 टेस्ट पॉजिटिव थे। इनमें अकेले पटियाला से 143 और 58 पठानकोट से थे, जबकि 57 लुधियाना से थे।

ससे पहले 2 जनवरी को 417 टेस्ट पॉजिटिव थे, जिनमें से 133 पटियाला से और 78 पठानकोट से थे। 1 जनवरी को कुल 332 लोगों के टेस्ट पॉजिटिव पाए गए थे और पटियाला में 98 और पठानकोट में 53 मामले दर्ज किए गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप