न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब: अब नहीं होगी वीवीआईपी की सुरक्षा में चूक, SPG कमांडों की तरह होगी जवानों की ट्रेनिंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जनवरी 2022 को पंजाब के फिरोजपुर में एक रैली को संबोधित करने जा रहे थे। इस दौरान प्रदर्शनकारी किसानों ने उनकी सुरक्षा को तोड़ कर उनके सामने प्रदर्शन किया था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 29 Oct 2023 4:17:52

पंजाब: अब नहीं होगी वीवीआईपी की सुरक्षा में चूक, SPG कमांडों की तरह होगी जवानों की ट्रेनिंग

चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जनवरी 2022 को पंजाब के फिरोजपुर में एक रैली को संबोधित करने जा रहे थे। इस दौरान प्रदर्शनकारी किसानों ने उनकी सुरक्षा को तोड़ कर उनके सामने प्रदर्शन किया था। इस घटना के बाद राज्य में वीआईपी लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा हो गया था। वहीं अब पंजाब की मान सरकार ने ऐसा फैसला लिया है, जिसके बाद राज्य में आने वाले वीवीआईपी या वीआईपी लोगों के सुरक्षा घेरे में अब चूक नहीं हो पायेगी।

पंजाब में अब वीवीआईपी की ड्यूटी में तैनात किए जाने वाले जवानों व अधिकारियों का दस्ता स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। इसमें उन्हें केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा तय नियमों के बारे में ट्रेनिंग देने के साथ ही विपरीत स्थिति से निपटने के गुर भी सिखाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पंजाब पुलिस के पहले दस्ते को ट्रेनिंग दी गई है, जबकि हाईवे पर सड़क सुरक्षा फोर्स के जवान हर आधुनिक यंत्रों व हथियारों से लैस तैनात रहेंगे।

PM मोदी की सुरक्षा में चूक के बाद फैसला

2022 विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब दौरे पर आए थे। इस दौरान सड़क मार्ग से जाते हुए उनके सुरक्षा घेरे में चूक होने का मामला सामने आया था। इसके बाद पंजाब पुलिस के कई सीनियर अधिकारियों पर गाज गिरी थी। प्रदेश सरकार की किरकिरी भी हुई थी। अब अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में पंजाब में कई दिग्गज नेताओं का आना होगा। इसको ध्यान में रखकर पंजाब पुलिस की तरफ से अपनी तैयारी की गई है। सूत्रों के मुताबिक करीब 30 जवान पहले बैच में ट्रेंड किए गए हैं।

कनाडा के तर्ज पर स्पेशल सड़क सुरक्षा फोर्स गठित

इसके अलावा पंजाब के सभी हाईवे पर भी जनवरी से पुलिस का सख्त पहरा रहेगा। पंजाब पुलिस ने कनाडा की तर्ज पर स्पेशल सड़क सुरक्षा फोर्स गठित कर दी गई। इसमें शामिल मुलाजिमों की पुलिस ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है। साथ ही उन्हें ट्रैफिक नियमों की ट्रेनिंग दी जा रही है। अतिरिक्त डायरेक्ट जनरल ऑफ पुलिस (एडीजीपी) ट्रैफिक अमरदीप सिंह राय कपूरथला के पंजाब पुलिस इन-सर्विस प्रशिक्षण सेंटर में सड़क सुरक्षा फोर्स के जवानों से मिले। उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों को आधुनिक यंत्रों/उपकरणों से लैस वाहन मुहैया करवाए जाएंगे और ड्यूटी के अनुसार इन कर्मचारियों की वर्दी भी पुलिस की रिवायती वर्दी से अलग होगी।

सुरक्षा में तैनात होंगे युवा अधिकारी

वीवीआईपी की सुरक्षा में युवा अधिकारियों को तैनात किया जाएगा। 2010 के बाद भर्ती जवानों को इसके लिए चुना गया है। इन्हें पहले जिला स्तर पर ट्रेनिंग दी गई है। इसके अलावा उन्हें अति आधुनिक हथियार चलाने के बारे में भी ट्रेनिंग दी गई है। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर इस्राइल में तैयार की गई पंजाब पुलिस की स्वैट टीम भी मोर्चा संभालेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें