न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लुधियाना कोर्ट में ब्लास्ट: पुलिस को अंदेशा- 'बम लगाते वक्त हुआ धमाका, खुद शिकार हो गया संदिग्ध'

पंजाब के लुधियाना स्थित कोर्ट परिसर में गुरुवार दोपहर में ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट में अबतक 2 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं 4 लोग घायल हुए हैं। वॉशरूम में हुए धमाके की फिलहाल वजह पता नहीं लगी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 23 Dec 2021 3:38:51

लुधियाना कोर्ट में ब्लास्ट: पुलिस को अंदेशा- 'बम लगाते वक्त हुआ धमाका, खुद शिकार हो गया संदिग्ध'

पंजाब के लुधियाना स्थित कोर्ट परिसर में गुरुवार दोपहर में ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट में अबतक 2 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं 4 लोग घायल हुए हैं। वॉशरूम में हुए धमाके की फिलहाल वजह पता नहीं लगी है। हालाकि, पुलिस को शक है कि यह IED ब्लास्ट हो सकता है। शुरुआती तौर पर यह कहा जा रहा है कि धमाके में जिस शव के चिथड़े उड़े वह ही संदिग्ध हो सकता है। शक है कि वाशरूम में जब बम को असेंबल करने की कोशिश हुई होगी तब वह फट गया होगा। आगे की जांच फोरेंसिक की जांच करेगी। सीएम सन्नी शाम तक लुधियाना पहुंच रहे हैं। वहीं जांच के लिए NIA-NSG की टीमें भी लुधियाना भेजी जा रही हैं। ब्लास्ट के समय अदालत में मौजूद क्लर्क गुरपाल सिंह ने कहा कि फोटो स्टेट की मशीन के पीछे बाथरूम में ब्लास्ट हुआ है। चार घायल हैं। एक या दो की हालत इतनी गंभीर है कि उनकी डेथ भी हो सकती है। तीन को मैं खुद नीचे छोड़कर आया हूं।

लुधियाना ब्लास्ट पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी आने लगी हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने इसे साजिश बताया। वह बोले कि ऐसा वोटों का ध्रुवीकरण करने के लिए किया जा रहा है।

वहीं पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह ने लिखा, 'लुधियाना कोर्ट में ब्लास्ट की खबर सुनी। दो लोगों की जान जाने से दुखी हूं। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। पंजाब पुलिस को इसकी तह तक जाना चाहिए।'

लुधियाना में धमाके के बाद पूरे पंजाब में पुलिस ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। धार्मिक स्थलों को लेकर पहले ही सुरक्षा का हाई अलर्ट जारी है। अब सार्वजनिक जगहों पर भी सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

लुधियाना कोर्ट में ब्लास्ट के बाद एनआईए और एनएसजी को वहां जांच के लिए भेजा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, NIA की दो टीम लुधियाना जा रही हैं। वहीं NSG की एक टीम लुधियाना जाएगी। नेशनल बम डेटा सेंटर की टीम भी लुधियाना भेजी जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल