Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अमृतसर: गुरु नानक अस्पताल में लगी आग, 650 मरीजों को किया रेस्क्यू

हॉस्पिटल के पीछे लगे ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लगने से यह हादसा विकराल रूप ले लिया। पहले एक ट्रांसफॉर्मर में आग लगी, फिर दूसरे और देखते ही देखते आग का धुंए पूरे हॉस्पिटल में फैल गया, जिसके कारण मरीजों में अफरा-तफरी मच गई और वह अपने रिश्तेदारों के साथ बाहर सड़क की तरफ भागे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 14 May 2022 4:16:03

अमृतसर: गुरु नानक अस्पताल में लगी आग, 650 मरीजों को किया रेस्क्यू

पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां, गुरु नानक अस्पताल में आग लग गई। घटना दोपहर 2:00 बजे के करीब हुई। शनिवार होने के कारण OPD में मरीज नहीं थे, लेकिन अस्पताल के वार्डों में करीब 650 मरीज भर्ती हैं। मिली जानकारी के अनुसार, आग इतनी तेजी से भड़की कि किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। मरीजों के बीच चीख-पुकार मच गई। मौके पर दमकल विभाग की टीम पहुंच गई है। दमकल विभाग की करीब 12 गाड़ियों ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। तब तक बिल्डिंग पूरी तरह से जल चुकी थी। आग लगने की वजह हॉस्पिटल के पीछे ट्रांसफॉर्मर से उठी चिंरागी बताई गई।

हॉस्पिटल के पीछे लगे ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लगने से यह हादसा विकराल रूप ले लिया। पहले एक ट्रांसफॉर्मर में आग लगी, फिर दूसरे और देखते ही देखते आग का धुंए पूरे हॉस्पिटल में फैल गया, जिसके कारण मरीजों में अफरा-तफरी मच गई और वह अपने रिश्तेदारों के साथ बाहर सड़क की तरफ भागे।

हॉस्पिटल के अलग-अलग वॉर्ड में बड़ी संख्या में मरीज थे, जो बाहर की तरफ भागे और जाकर सड़कों पर लेट गए। मरीजों के मुताबिक आग के धुएं की वजह से उनका सांस लेना मुश्किल हो गया था, लेकिन उनकी किसी ने मदद नहीं की और वह खुद ही बाहर निकले और अपनी जान बचाई।
सूचना के बाद दमकल विभाग और कैबिनेट मिनिस्टर हरभजन सिंह पहुंचे। कैबिनेट मिनिस्टेट हरभजन सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने बताया कि अस्पताल के फायर सेफ्टी सिस्टम के कारण ही आग पर काबू पाया जा रहा है। फायर सेफ्टी इंस्पेक्टर ने तुरंत ट्रांसफार्मरों की तरफ फायर बॉल्स फेंकी। फिलहाल मरीजों को बाहर निकाला गया है, लेकिन जैसे ही बिल्डिंग में धुआं कम होने लगेगा, मरीजों को दोबारा वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी

दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी

जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल

विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि

सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो

'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म

सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'

8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका