न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब ने नहीं माने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश, रोक के बावजूद जलायी जा रही पराली

दिल्ली की वायु गुणवत्ता को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने पड़ोसी राज्यों को पराली जलाने से रोकने के निर्देश जारी किए थे। विशेष रूप पंजाब को, लेकिन पंजाब ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को दरकिनार करते हुए पराली जलाने का काम जारी रखा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 09 Nov 2023 7:45:05

पंजाब ने नहीं माने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश, रोक के बावजूद जलायी जा रही पराली

दिल्ली की वायु गुणवत्ता को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने पड़ोसी राज्यों को पराली जलाने से रोकने के निर्देश जारी किए थे। विशेष रूप पंजाब को, लेकिन पंजाब ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को दरकिनार करते हुए पराली जलाने का काम जारी रखा है।

पराली जलने पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को तत्काल रोक लगाने का आदेश दिया था। लेकिन इसका असर पंजाब में होता तो नहीं दिख रहा है। बुधवार को राज्य के 21 जिलों में पराली जलाने की घटनाओं में तेजी से इजाफा देखा गया। संगरूर, मोगा, जालंधर समेत ज्यादा जिलों में पराली जलाई गई और इस बाबत पूछने पर किसी ने कहा कि उसे सुप्रीम कोर्ट के फैसले की जानकारी ही नहीं है तो कुछ किसानों का कहना था कि पराली को जलाने के अलावा उनके पास कोई विकल्प ही नहीं है। अकेले पटियाला जिले में ही दिन भर में पराली जलाने के 106 मामले सामने आए और इसके साथ ही पूरे सीजन का आंकड़ा बढ़कर जिले में 1,524 हो गया।

एक किसान ने नाम उजागर न करने की शर्त पर कहा पत्रकारों से कहा, 'हम पराली जलाना नहीं चाहते, लेकिन इसे लेकर हमारे पास कोई विकल्प नहीं है। इसके मैनेजमेंट के जितने इंतजाम हैं, पराली उससे कहीं ज्यादा है। गेंहू की फसल बोने का समय नजदीक है और अब हम ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते। यदि टाइम लगाया तो अगली फसल खराब होगी।' इस बारे में पूछने पर पटियाला की डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने कहा कि हमने अफसरों से रिपोर्ट मांगी है। अदालत के फैसले के बाद भी पराली जलाने की कुछ रिपोर्ट आई हैं।

साक्षी साहनी ने कहा, 'हमने पहले ही सरपंचों के साथ मीटिंग की है और उन्हें सुप्रीम कोर्ट के आदेश की जानकारी दी है। पुलिस अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि वे पराली जलाने की घटनाओं पर निगरानी रखें।' उन्होंने कहा कि अफसरों से कहा गया है कि वे किसानों से मिलें और उन्हें पराली न जलाने के लिए समझाएं। भारतीय किसान यूनियन दाकुंडा के महासचिव जगमोहन सिंह कहते हैं कि कुल 5 लाख किसानों ने पंजाब में पराली को खत्म करने की मशीन के लिए आवेदन किया है, लेकिन 25 हजार को ही मिल पाई है। इसकी वजह से लोगों को पराली जलाना ही पड़ रहा है।

दक्षिण मालवा का हिस्सा कहे जाने वाले बठिंडा, फरीदकोट, मानसा, फिरोजपुर, मुक्तसर, मोगा और फाजिल्का में एक ही दिन में पराली जलाने के 861 केस मिले हैं। पंजाब रिमोट सेंसिंग सेंटर के मुताबिक अदालत के आदेश के अगले ही दिन बुधवार को 2 हजार से ज्यादा केस पराली जलाने के सामने आए। इनमें से 42 फीसदी मामले अकेले दक्षिण मालवा के 7 जिलों के ही थे। अब तक इस सीजन की बात करें तो पराली जलाने में सबसे आगे संगरूर रहा है और दूसरे नंबर पर फिरोजपुर है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल