न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब चुनाव के लिए सबसे पहले हम करेंगे सीएम चेहरे का ऐलान : अरविंद केजरीवाल

पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले है। पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी भी इस बार मजबूती के साथ मैदान पर है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 24 Nov 2021 9:23:14

पंजाब चुनाव के लिए सबसे पहले हम करेंगे सीएम चेहरे का ऐलान : अरविंद केजरीवाल

पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले है। पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी भी इस बार मजबूती के साथ मैदान पर है। इस सिलसिले में 'आप' प्रमुख अरविंद केजरीवाल इस समय पंजाब के दौरे पर हैं। उन्होंने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी आगामी पंजाब चुनावों (Punjab Elections 2022) के लिए अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवारों की घोषणा कांग्रेस या भाजपा से पहले करेगी।

उन्होंने पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस ने चुनाव से ठीक एक हफ्ते पहले उनके नाम की घोषणा की थी। केजरीवाल ने AAP के मुख्यमंत्री पद के चेहरे के बारे में सवालों पर कांग्रेस और भाजपा पर भी कटाक्ष किया।

NDTV की खबर के अनुसार उन्होंने कहा, 'पंजाब: कांग्रेस घोषणा नहीं कर रही है कि चरणजीत सिंह, सुखजिंदर सिंहरं या नवजोत सिंह सिद्धू में से कौन सीएम का चेहरा होगा। यूपी में बीजेपी यह घोषणा नहीं कर रही है कि योगी या कोई और सीएम चेहरा होगा। वहीं गोवा और उत्तराखंड में भी ऐसा ही हो रहा है। हम उनसे पहले सीएम के चेहरे की घोषणा करेंगे।'

इससे पहले केजरीवाल ने मंगलवार को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की जन कल्याण के मुद्दे उठाने के लिए तारीफ की, लेकिन दावा किया कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह तथा मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने उन पर दबाव बनाया है। केजरीवाल ने पंजाब की दो दिन की यात्रा के दौरान यह दावा भी किया कि कांग्रेस के करीब 25 विधायक और राज्य के दो-तिहाई सांसद उनकी पार्टी से संपर्क में हैं और उसमें शामिल होना चाह रहे हैं। लेकिन उन्होंने कहा, 'हम दूसरे दलों के कचरे को नहीं लेते।'

राज्य विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब के कुछ आप नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा, 'करीब 25 कांग्रेस विधायक और पार्टी के दो-तिहाई सांसद हमारी पार्टी में शामिल होने के लिए हमारे संपर्क में हैं।'

उन्होंने कहा, 'कांग्रेस के भी कई लोग हमारे संपर्क में है, लेकिन हमें उनका कचरा लेने की जरूरत नहीं है। अगर हम उनका कचरा लेना शुरू कर दें तो आज शाम तक 25 विधायक हमारी पार्टी में शामिल हो जाएंगे, लेकिन हमे इस प्रतियोगिता में शामिल होने की जरूरत नहीं है।'

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, 'मैं सिद्धू के साहस के लिए उनकी प्रशंसा करता हूं।' उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री चन्नी ने दावा किया था कि जनता को 5 रुपये प्रति घन फुट पर रेत बेची जा रही है तो सिद्धू ने उनकी बात को ‘सुधारा’ था।

केजरीवाल ने कहा, ‘सिद्धू ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह अब भी 20 रुपये प्रति घन फुट पर बेची जा रही है।’ उन्होंने कहा कि सिद्धू हमेशा जनहित के मुद्दे उठाते रहे हैं, लेकिन पहले उन्हें अमरिंदर सिंह ने दबाया और अब चन्नी उन्हें दबा रहे हैं।

केजरीवाल ने चन्नी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने अभी तक मुफ्त बिजली देने या मोहल्ला क्लीनिक बनाने जैसा जनता से किया कोई वादा पूरा नहीं किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल