न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब : आप सरकार ने होशियारपुर को दिया 867 करोड़ का पैकेज

सीएम केजरीवाल ने कहा कि अब सरकारी अधिकारी आपके घर आकर काम करेंगे, पंजाब में डोर स्टेप डिलीवरी राशन का काम किया जाएगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 18 Nov 2023 5:06:31

पंजाब : आप सरकार ने होशियारपुर को दिया 867 करोड़ का पैकेज

होशियारपुर। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने होशियारपुर में 867 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का ऐलान किया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे। केजरीवाल ने इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जो काम आजादी के बाद की सरकारों ने 75 वर्ष में पंजाब के लिए नहीं किया, वह आप की सरकार 5 वर्षों में करके दिखाएगी।

सीएम केजरीवाल ने कहा, ''सीएम भगवंत मान 867 करोड़ रुपये का पैकेज लेकर आए हैं। किसी भी सरकार ने इतना बड़ा पैकेज होशियारपुर को नहीं दिया जितना यह सरकार दे रही है। इसके जरिए अस्पताल बनेंगे, मोहल्ला क्लीनिक बनेंगे, पानी के सप्लाई के प्रोजेक्ट बनेंगे, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनेंगे, सड़कें बनेंगी, मैदान बनेंगे। होशियापुर के लिए शानदार पैकेज का ऐलान किया जा रहा है।''

होशियारपुर सांसद पर बरसे केजरीवाल

सीएम केजरीवाल ने कहा कि अब सरकारी अधिकारी आपके घर आकर काम करेंगे, पंजाब में डोर स्टेप डिलीवरी राशन का काम किया जाएगा। पंजाब के कोने-कोने में अब 24 घंटे बिजली आती है। वहीं, होशियापुर के सांसद सोम प्रकाश पर हमला करते हुए केजरीवाल ने कहा, सोम प्रकाश ने कभी जनता की सुध नहीं ली। कभी इलाके में आकर चेहरा नहीं दिखाया।

75 साल में पंजाब में बने सिर्फ 3 मेडिकल कॉलेज- केजरीवाल

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, ''इसमें सबसे बड़ी बात मेडिकल कॉलेज बनाने को लेकर है, पंजाब में फिलहाल 4 मेडिकल कॉलेज हैं। इनमें से एक अंग्रेज बनाकर गए थे। आजादी के 75 साल में तीन मेडिकल कॉलेज बने हैं। 1947 के बाद केवल तीन कॉलेज बने, पटियाला, फरीदकोट और मोहाली। डेढ़ साल हुए हमारी सरकार को, हमने पांच मेडिकल कॉलेज बनाने का ऐलान कर दिया। ये होशियारपुर, कपूरथला, संगरूर, मलेरकोटला और मोगा में बनेंगे। जो काम 75 साल में हुआ, उससे ज्यादा काम पांच साल में करके दिखाएंगे।''

पंजाब में आएगी क्रांति- केजरीवाल

केजरीवाल ने आगे आम आदमी पार्टी की सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा, आप की सरकार ईमानदार सरकार है। पंजाब के हर एक बच्चे की शिक्षा की जिम्मेदारी हमारी है। पूरे पंजाब के अंदर 650 मोहल्ला क्लीनिक बन गए हैं। सारी दवाइयां और टेस्ट फ्री मिलेगा। बिजली तो फ्री हो गई पहले 10,000 रुपया बिल आता था। अगले 2 से 3 महीने में पंजाब में विकास के बड़े-बड़े काम होंगे। पंजाब में क्रांति आने वाली है। आम आदमी पार्टी बच्चों का भविष्य बनाती है। पंजाब में स्कूल ठीक हो रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें