पंजाब के पठानकोट (Pathankot) जिले में आर्मी कैंप में ग्रेनेड से हमला किया गया है। ग्रेनेड कैंप के त्रिवेणी गेट पर फेंका गया। इस हादसे में अभी तक किसी के जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। पठानकोट के एसएसपी सुरेंद्र लांबा में बताया है कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए घटना की जानकारी का पता लगाया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल के आसपास के इलाके को सील कर दिया गया है। वहीं पूरे पंजाब में अलर्ट जारी कर दिया है। अमृतसर, जालंधर, बठिंडा, गुरदासपुर और अन्य सभी शहरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नाकों पर पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है। पठानकोट के SSP सुरेंद्र लांबा ने बताया कि मामले की जांच जारी है, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पठानकोट के सभी चेकपोस्ट पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। ब्लास्ट के बाद ग्रेनेड का हिस्सा बरामद कर लिया गया है। ग्रेनेड ब्लास्ट की जानकारी मिलते ही आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का मुआयना किया। अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि क्या ये कोई आतंकी हमला था या फिर कुछ और।