न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुलवामा और उरी अटैक के मास्टर माइंड हबीबुल्लाह की गोली मारकर हत्या

खैबर पख्तूनख्वा के टैंक जिले में रविवार शाम अज्ञात बंदूकधारियों ने कुख्यात आतंकवादी और लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के रिक्रूटर हबीबुल्लाह पर गोलियों से भून डाला।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 18 Dec 2023 10:12:42

पुलवामा और उरी अटैक के मास्टर माइंड हबीबुल्लाह की गोली मारकर हत्या

नई दिल्ली। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के टैंक जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ने लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के रिक्रूटर हबीबुल्लाह की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना भी उन हत्याओं की लिस्ट में शामिल हो गई है, जिसमें हाल के महीने में पाकिस्तान में 20 से अधिक हाई-प्रोफाइल आतंकवादियों को मारा गया है। गौरतलब है कि हबीबुल्लाह लश्कर-ए-तैयबा के लिए युवाओं को भर्ती करने और प्रशिक्षण देने और उन्हें भारत में आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के लिए सीमा पार भेजने के लिए जिम्मेदार था।

अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलियों से भूना

सूत्रों के मुताबिक खैबर पख्तूनख्वा के टैंक जिले में रविवार शाम अज्ञात बंदूकधारियों ने कुख्यात आतंकवादी और लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के रिक्रूटर हबीबुल्लाह पर गोलियों से भून डाला। बता दें कि ये हत्या लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक और 26/11 मुंबई आतंकवादी हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के करीबी सहयोगी अदनान अहमद की हत्या के बाद हुई है, जिसे कुछ हफ्ते पहले कराची शहर में इसी तरह मार दिया गया था।

15 दिसंबर को भी हुआ था हमला

यह एक सप्ताह में दूसरी बार है जब पाकिस्ता टैंक जिले ने सुर्खियां बटोरी हैं। बता दें कि इससे पहले 15 दिसंबर को आतंकवादियों ने एक पुलिस मुख्यालय और एक चौकी को अपना निशाना बनाया था, यह हमला खैबर पख्तूनख्वा के टैंक जिले में पुलिस लाइन पर हुआ था, जिसमें तीन पुलिसकर्मियों की जान चली गई और तीन अन्य घायल हो गए। वहीं, जवाबी कार्रवाई में चार आतंकवादी मार गिराए गए थे। वहीं, एक आतंकवादी ने मुख्य प्रवेश द्वार पर खुद को विस्फोट से उड़ा लिया, जबकि अन्य ने परिसर पर धावा बोल दिया। हमले की जिम्मेदारी एक नए आतंकवादी समूह अंसारुल जिहाद ने ली थी।

भारत ने किसी भी तरह की टिप्पणी से किया इंकार

पाकिस्तान में हो रही टारगेटे किलिंग पर भारत के विदेश मंत्रालय (एमईए) ने किसी भी तरह की टिप्पणी करने से किया इंकार कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, "जो लोग भारत में आपराधिक और आतंकवादी गतिविधियों के लिए न्याय का सामना करना चाहते हैं, हम चाहेंगे कि वे भारत आएं और हमारी कानूनी प्रणाली का सामना करें, लेकिन मैं पाकिस्तान में हो रहे विकास पर टिप्पणी नहीं कर सकता।"

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर