न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रोजेक्ट चीता: बोट्सवाना से दो चरणों में 8 चीते लाएगा भारत, मई में आएंगे चार

भारत सरकार जल्द ही बोट्सवाना से आठ नए चीते दो चरणों में भारत लाने जा रही है, जिनमें से पहले चार मई तक पहुंचेंगे। ये चीते गांधी सागर अभयारण्य में बसाए जाएंगे। अब तक प्रोजेक्ट चीता पर ₹112 करोड़ से अधिक खर्च हो चुके हैं और कूनो नेशनल पार्क में वर्तमान में 26 चीते हैं, जिनमें 14 भारत में जन्मे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 19 Apr 2025 10:24:57

प्रोजेक्ट चीता: बोट्सवाना से दो चरणों में 8 चीते लाएगा भारत, मई में आएंगे चार

भोपाल। भारत सरकार जल्द ही बोट्सवाना से आठ नए चीते भारत लाने जा रही है। ये चीते दो चरणों में लाए जाएंगे, जिसमें पहले चार मई तक भारत पहुंचेंगे। यह जानकारी नेशनल टाइगर कंज़र्वेशन अथॉरिटी (NTCA) के अधिकारियों ने भोपाल में आयोजित एक समीक्षा बैठक के दौरान दी। इस बैठक में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद रहे।

राज्य सरकार की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, अब तक देशभर में चीता परियोजना पर ₹112 करोड़ से अधिक खर्च किए जा चुके हैं, जिसमें से 67% खर्च अकेले मध्य प्रदेश में चीता पुनर्वास पर हुआ है।

भारत लाए जाएंगे और भी चीते

प्रोजेक्ट चीता के तहत दक्षिण अफ्रीका, बोट्सवाना और केन्या से और भी चीते भारत लाने की योजना है। फिलहाल बोट्सवाना से चार चीते मई तक लाए जाएंगे, इसके बाद चार और चीते दूसरे चरण में भारत आएंगे। इसके साथ ही भारत और केन्या के बीच एक औपचारिक समझौते पर काम चल रहा है, ताकि केन्या से भी चीते लाए जा सकें।

गांधी सागर अभयारण्य में होगा पुनर्वास

बोट्सवाना से लाए जाने वाले चीतों को गांधी सागर अभयारण्य में बसाया जाएगा, जो राजस्थान की सीमा से लगा हुआ है। इसके लिए मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच अंतर्राज्यीय समझौता भी सैद्धांतिक रूप से हो चुका है, ताकि एक संयुक्त चीता संरक्षण क्षेत्र बनाया जा सके।

अब तक की प्रोजेक्ट चीता की प्रगति

• 17 सितंबर 2022 को नामीबिया से आठ चीते (5 मादा और 3 नर) लाए गए थे।

• इसके बाद फरवरी 2023 में दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते कूनो नेशनल पार्क लाए गए।

• वर्तमान में कूनो राष्ट्रीय उद्यान में कुल 26 चीते हैं, जिनमें से 14 भारत में जन्मे शावक हैं।

कूनो के चीतों की स्थिति

वन विभाग के अनुसार, 16 चीते खुले जंगल में और 10 चीते पुनर्वास केंद्रों (बाड़ों) में हैं। इन सभी चीतों पर 24 घंटे सेटेलाइट कॉलर आईडी के ज़रिए निगरानी की जा रही है ताकि उनकी सुरक्षा और गतिविधियों का सही से आंकलन हो सके।

प्रोजेक्ट चीता न केवल भारत में विलुप्त हो चुके इस प्रजाति को पुनर्जीवित करने की एक ऐतिहासिक पहल है, बल्कि यह देश के वन्यजीव संरक्षण प्रयासों का एक अनूठा उदाहरण भी बनता जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?