न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जालोर में गरजी प्रियंका गाँधी वाड्रा, बहकी-बहकी बातें कर रहे PM मोदी

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी आजकल बहकी-बहकी बातें कर रहे हैं। कभी गटर से गैस बनाते हैं, कभी बादल में मिसाइल छोड़ते हैं, कभी हवा में उड़ते हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 14 Apr 2024 6:18:56

जालोर में गरजी प्रियंका गाँधी वाड्रा, बहकी-बहकी बातें कर रहे PM मोदी

जालोर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर हैं। रविवार को राजस्थान के भीनमाल (जालोर) में प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी आजकल बहकी-बहकी बातें कर रहे हैं। कभी गटर से गैस बनाते हैं, कभी बादल में मिसाइल छोड़ते हैं, कभी हवा में उड़ते हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि करना क्या है। इन बातों से आपके जीवन का क्या मतलब है, जो सबसे बड़ी समस्या महंगाई और बेरोजगारी है, उस पर कोई बात नहीं करता।

प्रियंका गांधी ने कहा कि आज देश में बेरोजगारी और महंगाई सबसे बड़ी समस्या है। मुझे लगता है कि पीएम मोदी को कुछ हो गया है, वो समझ नहीं पा रहे हैं। इनके अधिकारी पीएम को सच्चाई बताने से डर रहे हैं। ऐसा लगता है कि पीएम मोदी देश की जनता से कट चुके हैं। आज पिछले 45 सालों में महंगाई दर सबसे ज्यादा है और ये मोदी सरकार की देन है। मोदी सरकार को हमेशा ही चुनावों के वक्त सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल की कीमतें याद आती हैं। आज ऐसे हालात हो चुके हैं कि बच्चों की पढ़ाई और शादी के लिए जमीन बेचनी पड़ रही है। खेती में इस्तेमाल होने वाले सामान महंगे हो चुके हैं। किसान आंदोलन पर प्रियंका गांधी ने कहा कि कड़ाके की ठंड में किसान सड़कों पर बैठ रहे, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने सुनवाई नहीं की। हालांकि जैसे ही यूपी के चुनाव नजदीक आए, सरकार ने काले कानूनों को वापस ले लिया।

उन्होंने कहा कि चुनाव का समय हिसाब लेने का होता है। राजस्थान में हो सकता है आपको गहलोत सरकार से थोड़ा गिला शिकवा हो, इसलिए आपने सरकार बदल दी। हालांकि इसके बाद क्या हुआ, आपने देखा जो स्कीमें कांग्रेस सरकार ने शुरू की थीं, उसे भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है। कांग्रेस सरकार के समय जनता को 25 लाख की मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रहीं थीं, जिसे भाजपा सरकार ने आते ही बंद कर दिया। आज राजस्थान की भाजपा सरकार जनता के हित में काम नहीं कर रही है। अब देश का चुनाव है, इसलिए आपको सोच समझ कर वोट करना होगा। आज चुनाव के वक्त देश में अजीब माहौल बन गया है, जनता के ध्यान के भटकाने वाली बातें हो रही हैं।

प्रियंका गांधी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि, मोदी सरकार की नीयत ठीक नहीं है। इनकी नीतियां बड़े-बड़े अरबपतियों के लिए है। कुछ दिन पहले देश में एक अरबपति के यहां शादी हुई, लेकिन आपने कभी सोचा है कि इतना पैसा कहां से आ रहा है। पीएम मोदी ने 16 हजार करोड़ के इनके कर्ज माफ किए हैं, वहीं जो किसान कर्ज में डूब रहा है, उसके बारे में बात तक नहीं होती। आपको सिर्फ ये दिखाया जाता है कि देश आगे बढ़ रहा है, तरक्की हो रही है, सभी बहुत खुशहाल हैं, लेकिन ये सच्चाई नहीं है। जी20 जैसे कार्यक्रमों से हमें भी गर्व होता है, लेकिन इस देश की एक और सच्चाई यह है कि इस देश का गरीब रोज सुबह-शाम संघर्ष कर रहा है। देश की जनता की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। महंगाई और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है।

चुनावी भाषण में प्रियंका गांधी ने पेपरलीक और अग्निवीर योजना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि केंद्र में हमारी सरकार बनने के बाद अग्निवीर योजना को रद्द किया जाएगा, ताकि नौजवान सम्मान के साथ नौकरी कर सके। वहीं पेपरलीक को रोकने के लिए कानून लाया जाएगा। प्रियंका गांधी ने कहा कि परिवार की सबसे बड़ी महिला को हमारी सरकार बनने के बाद एक लाख रुपए सालाना दिए जाएंगे। देशभर की सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। श्रमिकों के लिए कानूनी गारंटी बनाई जाएगी। कम से कम 400 रुपए मजदूरी मिनिमम मिलेगी। शहरी क्षेत्रों के लिए मनरेगा जैसी योजना लाई जाएगी। देश में 30 लाख खाली पदों को भरने का काम हमारी सरकार करेगी। हम 5 हजार करोड़ का फंड बनाएंगे, जो कि नौजवानों के लिए होगा। वहीं स्नातक पास बच्चों को एक लाख रुपए मिलेंगे। उन्होंने सभी सरकारी एजेंसियों के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए कहा कि आज भ्रष्टाचार के बहाने दो-दो मुख्यमंत्री जेल में हैं। मोदी सरकार ने वैक्सीन बनाने वालों से, गुजरात में जो पुल गिरा उस कंपनी से और लॉटरी वालों तक से चंदा लिया है। इससे बड़ा भ्रष्टाचार क्या होगा।

गहलोत ने भी साधा निशाना

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि ये हमारी स्कीम्स बंद कर रहे हैं, लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हम ऐसा नहीं होने देंगे। राजस्थान की भाजपा सरकार कोई काम नहीं कर रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि मोदी सरकार को 3650 दिन दे दिए, लेकिन एक भी काम इन्होंने ढंग से नहीं किए हैं। आपको बता दें कि जालोर-सिरोही से कांग्रेस ने अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को उम्मीदवार बनाया है। वहीं भाजपा ने लुंबाराम चौधरी को चुनावी मैदान में उतारा है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट