Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर: डॉक्टर से मारपीट, विरोध में शनिवार को प्रदेश भर के निजी अस्पताल, क्लिनिक, डायग्नोस्टिक सेंटर बंद

शहर के फोर्टिस हॉस्पिटल में डॉक्टर और मरीज के परिजनों के बीच हुई झड़प का मामला इतना बढ़ गया कि शनिवार को प्रदेशभर के सभी निजी अस्पताल, क्लीनिक और डायग्नोस्टिक सेंटर बंद रखे जाएंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 07 Oct 2023 9:59:59

जयपुर: डॉक्टर से मारपीट, विरोध में शनिवार को प्रदेश भर के निजी अस्पताल, क्लिनिक, डायग्नोस्टिक सेंटर बंद

जयपुर। शहर के फोर्टिस हॉस्पिटल में डॉक्टर और मरीज के परिजनों के बीच हुई झड़प का मामला इतना बढ़ गया कि शनिवार को प्रदेशभर के सभी निजी अस्पताल, क्लीनिक और डायग्नोस्टिक सेंटर बंद रखे जाएंगे। डॉक्टर से मारपीट का विरोध करने उतरी डॉक्टर्स एसोसिएशन ने पहले जवाहर सर्किल थाने में मामला दर्ज कराया और देर रात जेएमए में बैठक कर बंद का निर्णय किया। उधर, परिजनों ने कहा कि अस्पताल के डॉक्टर्स ने पहले गलती की और अब इलाज ही नहीं करना चाहते। इसीलिए यह सब किया गया और दबाव बनाकर पेशेंट को रेफर कर दिया जबकि उन्हें डिस्चार्ज टिकट तक नहीं दिए गए। परिजन देर रात में अस्पताल में ही डटे रहे।

परिजनों का आरोप: अस्पताल ने गलती मानी थी, 5 माह से फ्री इलाज कर रहे थे


झुंझुनूं के 36 साल के विनीत के कान में प्राब्लम हुई तो वे फोर्टिस अस्पताल पहुंचे। यहां ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ. मोहन कुलहरी ने विनीत को ऑपरेशन कराने की सलाह दी। सामने आया है कि विनीत को अन्य डॉक्टर्स ने ऑपरेशन के लिए मना किया था, लेकिन डॉ. मोहन ने छोटा सा ऑपरेशन करने की बात कह एडमिट किया। 22 मई को ऑपरेशन हुआ। विनीत की पत्नी अनिता ने बताया कि ऑपरेशन सफल नहीं रहा और पेशेंट की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने 22 मई की ही शाम को डॉक्टर्स से बात की तो उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन पाइप जल्दी हटाने से पेशेंट कोमा में चला गया।
विनीता ने बताया कि डॉ. मोहन अन्य अस्पतालों में भी जाते थे और जल्दबाजी में ऐसा किया। अस्पताल में बात बढ़ी तो प्रशासन ने कहा कि विनीत को आईसीयू में रखा जाएगा और जब तक सही नहीं हो जाते पूरा इलाज फ्री में होगा। अस्पताल ने ऐसा किया भी, लेकिन कुछ ही दिन बाद उनकी देखरेख में कमी करते गए। डॉ. मोहन विनीत को देखते नहीं थे। इसी बात से नाराज परिजन शुक्रवार को डॉ. मोहल के चेंबर में पहुंचे और बात झगड़े तक पहुंच गई। उधर, डॉ. मोहन ने कहा कि विनीत का फ्री इलाज हो रहा है, इस बारे में उन्हें नहीं पता।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका