न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

5 जनवरी को जयपुर आएंगे PM मोदी, बीजेपी ऑफिस में लेंगे संगठनात्मक बैठक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5 जनवरी को जयपुर पहुंचते ही भाजपा कार्यालय आएंगे। वे भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, विधायकों की बैठक लेंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 04 Jan 2024 4:21:30

5 जनवरी को जयपुर आएंगे PM मोदी, बीजेपी ऑफिस में लेंगे संगठनात्मक बैठक

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5 जनवरी को जयपुर पहुंचते ही भाजपा कार्यालय आएंगे। वे भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, विधायकों की बैठक लेंगे। इसमें संभाग प्रभारी, सातों मोर्चों के प्रदेशाध्यक्ष भी शामिल होंगे। पार्टी ने सभी को शाम 4 बजे पहुंचने के लिए संदेश पहुंचा दिया है। बैठक का संभावित समय शाम 5 बजे रखा गया है।

पीएम मोदी का करीब दो घंटे तक यहां रुकने का कार्यक्रम है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक मुख्य रूप से लोकसभा चुनाव को लेकर बात होगी और उन का फोकस टारगेट-25 (लोकसभा सीट) रहेगा। एक-एक सीट पर भी बात कर सकते हैं। प्रदेश संगठन बुधवार को इस आधार पर भी होमवर्क करता रहा। पहली बार होगा, जब कोई प्रधानमंत्री पार्टी कार्यालय आएंगे। पीएम मोदी जयपुर शहर में 5 से 7 जनवरी तक आयोजित पुलिस महानिदेशक-महानिरीक्षक सम्मेलन के लिए आ रहे हैं।

इन बिन्दुओं पर कर सकते हैं बात

—लोकसभा की सभी 25 सीट को जीतने के लिए किस तरह से वर्किंग चल रही।

—विकसित भारत संकल्प यात्रा में मंत्री, विधायक, सांसद, पदाधिकारियों की सक्रियता। कितने लोगों को लाभ मिला।

—सर्विस डिलीवरी किस तरह बेहतर हो।

—सरकार गरीब कल्याण पर और बेहतर तरीके से कैसे ध्यान दे।

—नमो एप के जरिए चल रहे सर्वे में भागीदारी।

—सत्ता और संगठन में तालमेल पर बात।

—अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम। इसमें स्थानीय स्तर पर लोगों की भागीदारी।

बेहतर तरीके से सत्ता चलाने का भी मिलेगा मंत्र

मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री सहित 25 मंत्री हैं। इनमें से बीस पहली बार मंत्री बने हैं, जिसमें खुद सीएम भी शामिल हैं। ऐसे में नई जिम्मेदारी के साथ सत्ता चलाने का दारोमदार है। पीएम मोदी बेहतर तरीके से सत्ता चलाने का मंत्र भी दे सकते हैं।

पीएम के आने से पहले होमवर्क : विधायकों से लेते रहे फीडबैक

पीएम के दौरे से पहले पार्टी कार्यालय से सभी मंत्री, विधायकों को फोन घुमाए गए। उनसे विकसित भारत संकल्प यात्रा से जुड़ा फीडबैक लिया गया। इसमें विधायकों की कितनी भागीदारी रही, विधानसभा क्षेत्र में कितने लोग जुड़े, ऐसी कई जानकारी ली गई।

नमो ऐप से सभी मंत्री, विधायक, पदाधिकारी, जिला स्तर की टीम व कार्यकर्ता जुड़े या नहीं। जो नहीं जुड़ें, उन्हें मैसेज किया गया कि वे तत्काल मोबाइल में ऐप डाउनलोड करें। ऐप के जरिए जो भी टास्क दिया गया, उससे जुड़ जाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट