Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी ने की इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात, कहा - हम आपके साथ हैं

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि नेतन्याहू ने फोन किया था और मैंने इस दौरान उनसे कहा कि मुश्किल समय में हम आपके साथ हैं। मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ''मैं प्रधानमंत्री नेतन्याहू का फोन करके मुझे स्थिति पर अपडेट देने के लिए धन्यवाद देता हूं। भारत के लोग इस मुश्किल घड़ी में इजरायल के साथ मजबूती से खड़े हैं। भारत आतंकवाद के सभी रूपों की कड़ी निंदा करता है।''

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 10 Oct 2023 7:29:17

PM मोदी ने की इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात, कहा - हम आपके साथ हैं

नई दिल्ली। हमास के किए गए रॉकेट हमले के बाद जारी जंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर मंगलवार को बात की। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि नेतन्याहू ने फोन किया था और मैंने इस दौरान उनसे कहा कि मुश्किल समय में हम आपके साथ हैं। मोदी ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर लिखा, ''मैं प्रधानमंत्री नेतन्याहू का फोन करके मुझे स्थिति पर अपडेट देने के लिए धन्यवाद देता हूं। भारत के लोग इस मुश्किल घड़ी में इजरायल के साथ मजबूती से खड़े हैं। भारत आतंकवाद के सभी रूपों की कड़ी निंदा करता है।''

पीएम मोदी ने बताया था आतंकी हमला

प्रधानमंत्री मोदी ने फलस्तीन के चरमपंथी संगठन हमास के शनिवार को इजरायल पर किए गए रॉकेट हमले को पहले भी आतंकी हमला करार दिया था। उन्होंने एक्स पर शनिवार को लिखा था, ''इजरायल में हुए आतंकी हमले की खबर से स्तब्ध हूं। हमारी संवेदनाएं मृतकों के परिवार के साथ हैं।''
न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (AP) के मुताबिक, इजरायल ने गाजा स्ट्रिप पर एयरस्ट्राइक बढ़ाकर इसकी पूर्ण घेराबंदी कर दी है। गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इजरायल हमलों में 680 से अधिक लोग मारे गए हैं और 3,700 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

वहीं अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल में 900 से अधिक लोगों की जान चली गई है। इस बीच हमास की सैन्य शाखा ने धमकी दी है कि जब-जब इजरायल गाजा के नागरिकों को उनके घरों में बिना किसी पूर्व चेतावनी’के निशाना बनाएगा, वह तब-तब एक इजरायली बंधक नागरिक की हत्या करेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका