Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

तेलंगाना में PM मोदी ने की 13,500 करोड़ की घोषणाएं, विश्वविद्यालय पर खर्च होंगे 900 करोड़

तेलंगाना के महबूबनगर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलुगु में एक केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय स्थापित करने की घोषणा की।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 01 Oct 2023 6:22:32

तेलंगाना में PM मोदी ने की 13,500 करोड़ की घोषणाएं, विश्वविद्यालय पर खर्च होंगे 900 करोड़

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी राज्य तेलंगाना के दौरे पर हैं। मोदी तेलंगाना के महबूबनगर जिले में पहुंचे हैं और यहां पर उन्होंने दो बड़ी घोषणाएं की। पीएम मोदी ने तेलंगाना में राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड के गठन की घोषणा की। साथ ही उन्होंने सेंट्रल ट्राइबल यूनिवर्सिटी का भी ऐलान किया। राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड हल्दी की खेती से जुड़ा हुआ है और तेलंगाना में बड़े पैमाने पर हल्दी की खेती होती है। पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि किसानों के कल्याण और जरूरत को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड की घोषणा की जा रही है।

तेलंगाना के महबूबनगर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलुगु में एक केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इसका नाम सम्मानित आदिवासी महिला सम्मक्का-सरक्का के नाम पर रखा जाएगा और इस विश्वविद्यालय पर 900 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यदि तेलंगाना की भ्रष्ट सरकार ने इसमें रुचि ली होती तो यह केंद्रीय विश्वविद्यालय वर्षों पहले बन गया होता। दुर्भाग्य से उन्होंने विश्वविद्यालय के लिए भूमि आवंटित करने के निर्णय को पांच साल के लिए टाल दिया। इससे साबित होता है कि राज्य सरकार को आदिवासियों के हितों और गौरव की कोई परवाह नहीं है।” यह सुनते ही वहां मौजूद लोग तालियां बजाने लगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैं इसके लिए तेलंगाना के लोगों को उनके प्रेम के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं अभी एक सरकारी कार्यक्रम में हूं, इसलिए मैंने खुद को वहीं तक सीमित रखा है। 10 मिनट बाद मैं खुले मैदान में जाऊंगा. वहां खुलकर बोलूंगा..." उन्होंने कहा, "यहां आने से पहले आज सुबह स्वच्छता अभियान के कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला। मैं देशवासियों से स्वच्छता के कार्यक्रम से जुड़ने का आह्वान करता हूं कि वे भी 1 घंटा निकालकर इस अभियान में शामिल हों।"
केसीआर सरकार पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए तेलंगाना की केसीआर सरकार पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “तेलंगाना सरकार ‘कार’ की है, लेकिन उसका स्टेयरिंग किसी और के पास है। आप भी जानते हैं कि तेलंगाना सरकार को कौन चला रहा है। तेलंगाना की प्रगति को दो फैमिली रन पार्टियों ने रोककर रखा है। इन दोनों ही पार्टियों की पहचान करप्शन और कमीशन से है। इन दोनों पार्टियों का एक ही फॉर्मूला है, परिवार की पार्टी, परिवार द्वारा और परिवार के लिए।”

मोदी ने आगे कहा, “भारत हल्दी का सबसे बड़ा उत्पादक, उपभोक्ता और निर्यातक है। हल्दी जैसे सुनहरे मसाले के लिए कोई बोर्ड नहीं था। भाजपा सरकार ने राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड बनाने का फैसला किया है। इससे तेलंगाना के किसानों को काफी फायदा होगा।”

प्रधानमंत्री मोदी ने तेलंगाना के विकास की चर्चा करते हुए कहा, “तेलंगाना जैसे ज़मीन से घिरे राज्य के लिए रेल और सड़क संपर्क परियोजनाएँ बहुत महत्वपूर्ण हैं ताकि यहां निर्मित उत्पादों को तटीय क्षेत्रों तक पहुँचाया जा सके और निर्यात को बढ़ावा दिया जा सके। मैं चाहूंगा कि तेलंगाना के लोग दुनिया के बाजारों पर कब्ज़ा कर लें और इसलिए कई महत्वपूर्ण आर्थिक गलियारे तेलंगाना से होकर गुजरते हैं।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology