न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भाजपा सांसद सनी देओल ने नहीं किया राष्ट्रपति चुनाव में मतदान, ये रही वजह

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद और फिल्म अभिनेता सनी देओल और केंद्रीय मंत्री संजय धोत्रे उन आठ लोगों में शामिल है जिन्होंने सोमवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव में मतदान नहीं किया। बता दें कि सनी देओल इलाज के लिए विदेश में हैं, जबकि केंद्रीय मंत्री धोत्रे आईसीयू में भर्ती हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 19 Jul 2022 10:31:41

भाजपा सांसद सनी देओल ने नहीं किया राष्ट्रपति चुनाव में मतदान, ये रही वजह

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद और फिल्म अभिनेता सनी देओल और केंद्रीय मंत्री संजय धोत्रे उन आठ लोगों में शामिल है जिन्होंने सोमवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव में मतदान नहीं किया। बता दें कि सनी देओल इलाज के लिए विदेश में हैं, जबकि केंद्रीय मंत्री धोत्रे आईसीयू में भर्ती हैं।

बता दे, भाजपा और शिवसेना के दो-दो सांसद और बहुजन समाज पार्टी (बसपा), कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के एक-एक सांसद ने मतदान नहीं किया।

शिवसेना नेता गजानन कीर्तिकर और हेमंत गोडसे ने भी मतदान नहीं किया। इसके अलावा जेल में बंद बसपा नेता अतुल सिंह मतदान करने नहीं आ सके। एआईएमआईएम नेता इम्तियाज़ जलील भी उन आठ लोगों में शामिल थे जिन्होंने मत नहीं दिया।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण जैसे कई वरिष्ठ नेता पीपीई किट पहनकर मतदान केंद्र पहुंचे। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव व्हीलचेयर पर बैठकर मतदान केंद्र पहुंचे।

राष्ट्रपति चुनाव में मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से मतपेटियां राष्ट्रीय राजधानी आनी शुरू हो गयी हैं। दिल्ली विधानसभा से मतपेटी सोमवार देर रात स्ट्रांग रूम लाई गयी , जबकि कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, असम और राजस्थान से मतपेटियां अलग-अलग व्यावसायिक उड़ानों से यहां लाई गई थीं।

मतपेटियां अपने-अपने राज्यों के सहायक निर्वाचन अधिकारी (एआरओ) की चौकस निगरानी में विमान में अगली पंक्ति की सीट पर रखी गई थीं। निर्वाचन आयोग ने संबंधित एआरओ के साथ उड़ानों में सीलबंद मतपेटियों की तस्वीरें पोस्ट कीं। निर्वाचन आयोग ने कहा कि सोमवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच संसद भवन और राज्य विधानसभाओं के 30 केंद्रों सहित 31 स्थानों पर मतदान हुआ। मतगणना 21 जुलाई को होनी है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, प्रत्येक मतपेटी को 'मिस्टर बैलेट बॉक्स' के नाम से एक ई-टिकट जारी किया जाता है। निर्वाचित सांसदों और विधायकों को राष्ट्रपति चुनाव में वोट देने का अधिकार है, इसलिए मतदान संसद भवन और राज्य विधानसभाओं में होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का

दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति

INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान

'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज

10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप

सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद

अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी

धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय

हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम

दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल