न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अब नहीं होगी राजस्थान में बिजली कटौती, डिमांड से ज्यादा है उपलब्ध, 15 से बढ़कर आई कोयले की 18 रैक

प्रदेश में अब डिमांड से ज्यादा है बिजली उपलब्ध हैं। इसके साथ ही अब राज्य में बिजली कटौती नहीं की जाएगी। बिजली कंपनियों का दावा है कि दो दिन से यह कटौती बंद कर दी गई है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 20 Oct 2021 9:27:33

अब नहीं होगी राजस्थान में बिजली कटौती, डिमांड से ज्यादा है उपलब्ध, 15 से बढ़कर आई कोयले की 18 रैक

राजस्थान में एक समय ऐसा आ गया था कि कोयले की कमी की वजह से बिजली के प्लांट बंद हो गए थे और उत्पादन से ज्यादा डिमांड होने लगी थी जिस वजह से प्रदेश के कई घंटों की बिजली कटौती की जा रही थी। लेकिन अब बिजली की डिमांड में कमी और उपलब्धता में बढ़ोतरी की स्थिति बन रही है। प्रदेश में अब डिमांड से ज्यादा है बिजली उपलब्ध हैं। इसके साथ ही अब राज्य में बिजली कटौती नहीं की जाएगी। बिजली कंपनियों का दावा है कि दो दिन से यह कटौती बंद कर दी गई है। हालांकि राज्य में दिवाली पर मेंटेनेंस के कारण फेजवार कुछ-कुछ कॉलोनी-बस्तियों में बिजली कटौती का दौर जारी रह सकता है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में निर्देश भी दिए थे कि दिवाली और ईद सहित त्योहारी सीजन में बिजली या तो काटी ही नहीं जाए, या फिर कम से कम कटौती हो। ऐसे में दो दिन पहले से ही कटौती बंद कर दी गई है। प्रदेश में अब बिजली की उपलब्धता 9926 मेगावाट पहुंच गई है, जो औसत डिमांड 9773 से कुछ ज्यादा है। सोमवार और मंगलवार को बिजली की कटौती शून्य यानी जीरो लेवल पर रही है। ऊर्जा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला राज्य में बिजली की मांग, उपलब्धता की मॉनिटरिंग करके सीएम को रिपोर्ट कर रहे हैं। साथ ही एसीएस और बिजली कंपनियों के आला अफसरों से मुख्यमंत्री भी फीडबैक ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बिजली संकट के दौर में आम लोगों सहित सभी से बिजली बचाने की अपील की है। गहलोत रेग्युलर बिजली और कोयले की उपलब्धता का हाई लेवल रिव्यू कर रहे हैं। विभाग के सूत्र बताते हैं कि उसी का रिजल्ट है कि अधिकारी भी इन दिनों पूरी तरह सक्रिय होकर काम कर रहे हैं। ऊर्जा विभाग के एसीएस डॉ.सुबोध अग्रवाल ने बताया कि 19 अक्टूबर को प्रदेश में बिजली की औसत उपलब्धता करीब 9926 मेगावाट रही। वहीं औसत अनुमानित मांग 9773 मेगावाट और अधिकतम मांग करीब 10500 मेगावाट रही। उन्होंने बताया कि एक तरफ मौसम में बदलाव के कारण बिजली की मांग में कमी आ रही है, तो दूसरी तरफ प्रोडक्शन बढ़ाने के साथ डिमांड और सप्लाई के अंतर को कम करने की कोशिश की जा रही है।

हाई लेवल कोशिशों से कोयले की 15 से बढ़कर 18 रैक आईं

बेहतर कॉर्डिनेशन और हाई लेवल की कोशिशों से सोमवार देर रात कोयले के 3 रैक ज्यादा डिस्पैच होकर कुल 18 रैक आई हैं। जबकि इससे पहले 2 दिन से कोयले की 15-15 रैक ही डिस्पैच हो पा रही थीं। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि कोल इंडिया की सब्सिडियरी यूनिट एनसीएल से 3 रैक डिस्पैच हुई हैं। वहीं एसईसीएल से कोयले की 3 रैक रेलवे से और एक रैक रेल कम रोड वे से डिस्पैच हुई है। इसी तरह से राज्य सरकार के कोल ब्लॉक से कोयले की 11 रैक डिस्पैच हुई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट